UP Job Card List Online check | UP नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 | nrega.nic.in up | यूपी जॉब कार्ड कैसे देखें?
क्या आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आप यूपी नरेगा कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है. सरकार ने उत्तर प्रदेश की वर्ष 2023 की लिस्ट को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया है। आप अपने मोबाइल फोन की मदद से अपने घर बैठे इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और इसे डाउनलोड कर सकते है।

UP Job Card List 2023
प्रदेश के जिन लोगो ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है उन लोगो के लिए खुशखबरी है. अब प्रदेश का कोई भी नागरिक ऑनलाइन अपना नाम UP Job Card List 2023 में चेक कर सकता है और नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट UP 2023 को डाउनलोड भी कर सकता है। जॉब कार्ड की मदद से आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अनेक प्रकार की सरकारी योजना का लाभ ले सकते है।
इस आर्टिकल में हम आपको स्टेल by स्टेप लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया बतायेंगे। आप आसानी से यूपी मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम इस लिस्ट में चेक कर सकते है।
Job Card List UP Highlight
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश नरेगा योजना |
आर्टिकल का नाम | यूपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें? |
मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार |
योजना का प्रकार | भारत सरकार |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट UP 2023 में अपना नाम कैसे देखें?
ऑनलाइन लिस्ट में नाम चेक करने के लिए निचे दिए गए स्टेप फॉलो करें :
- सबसे पहले आपको UP नरेगा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in UP पर आना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कुछ इस प्रकार से पेज ओपन होगा। इसमें आपको Job Card के आप्शन पर क्लिक करना है।

- अगले पेज पर आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी।
- इसमें से आपको “उत्तर प्रदेश” को सेलेक्ट करना है।

- अगले पेज पर आपके सामने रिपोर्ट फॉर्म ओपन हो जायेगा।

- इस फॉर्म में आपको फाइनेंसियल इयर, जिला, डिस्ट्रिक्ट, ब्लाक और पंचायत को सेलेक्ट करना है और Proceed के आप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद जॉब कार्ड लिस्ट आपके सामने ओपन होकर आ जाती है जो आपको कुछ इस प्रकार से दिखाई देगी।

- इसमें से आपको अपना नाम चेक करना है और अपने नाम के सामने नरेगा जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके सामने आपका जॉब कार्ड ओपन होकर आ जायेगा जिसका प्रिंट निकालकर आप उसे डाउनलोड भी कर सकते है।
निष्कर्ष
अगर आपने भी जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप इस आर्टिकल को पढकर आसानी से अपना नाम UP Job Card List 2023 में चेक कर सकते है। अगर आपको जॉब कार्ड सूचि के बारे में अन्य कोई जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।
FAQ
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें उत्तर प्रदेश?
आपको नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा, उसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य को सेलेक्ट करके आप ग्राम पंचायत जॉब कार्ड देख सकते है।
यूपी में मनरेगा की मजदूरी कितनी है 2023?
यूपी में यह 201 रूपये है।