Ration Card Mobile Number Link in Hindi: इस आर्टिकल में दोस्तों हम जानेगे की आप किस प्रकार से राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है। देश के बहुत से ऐसे राज्य है जिन्होंने अभी इस सुविधा को प्रदेश के नागरिको के लिए शुरू किया है।
आप अपने राज्य की खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना Ration Card Mobile Number Link कर सकते है।
पिछले आर्टिकल में हमने जाना था की हम राशन कार्ड से आधार लिंक कैसे कर सकते है। अगर आपको भी राशन कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना है तो आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

Ration Card Mobile Number Link
जैसा की दोस्तों हम जानते है की राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है। राशन कार्ड की मदद से ही हम सरकारी राशन जैसे की गेहूं, दाल, चावल आदि बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है। अगर आपके राशन कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक है तो आप कोई भी न्यू अपडेट अपने फोन पर प्राप्त कर सकते है।
समय समय पर खाद्द विभाग के द्वारा राशन कार्ड लिस्ट को जारी किया जाता है जिसकी जानकारी आप आसानी से अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते है। आपको बता दे दोस्तों की प्रतेक राज्य ने अपने अपने राज्य में खाद्द विभाग की वेबसाइट जारी की है जिसकी मदद से आप आसानी से Ration Card Mobile Number Link कर सकते है।
लिंक करने के बाद आप आसानी से मोबाइल नंबर की मदद से अपना राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते है। अगर आप खुद से अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से इसे लिंक कर सकते है।
लेकिन अगर आप खुद से लिंक नहीं करना चाहते है तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर या नजदीकी खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर लिंक करवा सकते है।
Ration Card Mobile Number Link Overview
आर्टिकल का नाम | राशन कार्ड से आधार लिंक कैसे करें? |
राज्य | सभी राज्यों के लिए |
लिंक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लाभार्थी | सभी राज्यों के लिए |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | nfsa.gov.in |
ऑनलाइन राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके किसी भी राज्य के लिए Ration Card Mobile Number Link ऑनलाइन कर सकते है:
- सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्द सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Ration Cards के सेक्शन में Ration Card Details on State Portals के आप्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर राज्य की लिस्ट में से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
- अपने राज्य को सेलेक्ट करने से आप अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Services के सेक्शन में Register Your Mobile नंबर के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर, जिला आदि जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको OTP वेरीफाई करना होगा।
- इस प्रकार से आप आसानी से मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते हो।
ऑफलाइन Ration Card Mobile Number Link कैसे करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी खाद्द विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
- फिर आपको मोबाइल नंबर लिंक करने के फॉर्म लेना होगा।
- फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट अटेच करके इसे वहीँ पर जमा करवा देना है।
- विभाग के अधिकारी आपके फॉर्म का सत्यापन करेंगे और आपका मोबाइल नंबर लिंक कर देंगे।
CSC सेण्टर के माध्यम से लिंक कैसे करें
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी CSC सेण्टर पर जाना होगा।
- सेण्टर के ऑपरेटर से सम्पर्क करना होगा।
- जरुरी डॉक्यूमेंट उसे दे।
- उसके बाद वह आपके राशन कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर देगा।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दोस्तों हमने Ration Card Mobile Number Link करने के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त की है। आप आसानी से ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन अपने कार्ड को लिंक कर सकते है। यदि आपको राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप बेझिझक इस आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।
FAQs
राशन कार्ड को मोबाइल नंबर से कैसे लिंक करें?
आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर या अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लिंक कर सकते है।