राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से? : दोस्तों इस आर्टिकल में हम जानेगे की हम किस प्रकार से राशन कार्ड में नाम जोड़ सकते है। घर में जब किसी की शादी होती है तो नया कपल होता है उसका नाम जोड़ना होता है या फिर किसी बच्चे का नाम जोड़ना होता है तो आप आसानी से जोड़ सकते है। इसके लिए आपको फॉर्म भरना होता है और कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट सबमिट करने होते है। बहुत से लोगो को यह पता नहीं होता है की राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े इसलिए इस आर्टिकल में हम राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से के बारे में पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप प्राप्त करेंगे।
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से?
जैसे की दोस्तों हम जानते है की राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है। राशन कार्ड में जितने लोगो का नाम होता है राशन उन्ही लोगो के आधार पर मिलता है। मान लो की आपको 5 kg धान प्रति यूनिट मिलता है और अगर आपके परिवार में 5 सदस्य है तो आपको 25 kg धान मिलेगा।
अगर आपके परिवार में कोई बच्चा होता है और आप उसका नाम भी राशन कार्ड में जोड़ देते है तो अब आपको 30 kg धान मिलेगा। राशन कार्ड में नाम या यूनिट जोड़ना बहुत आसान है जिसके बारे में पूरी प्रोसेस आगे बताई गई है। एक बार राशन कार्ड में नाम जोड़ने के बाद आप अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है। जिन लोगो का यह सवाल था की राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से उनके लिए यह आर्टिकल महत्वपूर्ण हो सकता है।
Add Member In Ration Card Overview
आर्टिकल का नाम | राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से? |
राज्य | सभी राज्यों के लिए |
विभाग | खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
नाम जोड़ने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | nfsa.gov.in |
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से के लिए डॉक्यूमेंट
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- नवविवाहिता का नाम जोड़ने के लिए विवाह प्रमाण पत्र
- बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण
- ओरीजनल राशन कार्ड
- माता पीर के पहचान प्रमाण
- अन्य डॉक्यूमेंट
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से?
दोस्तों आप खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर या फिर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर राशन कार्ड में नाम जुड़वाँ सकते है। इसके अलावा आप अगर खुद से जोड़ना चाहते है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो कर सकते है:
- सबसे पहले आपको दोस्तों नाम जोड़ने का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- यह फॉर्म आप खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर या अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
- अगर आप राजस्थान के निवासी है तो आप इस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
- Ration Card Add Member Form PDF
- फॉर्म डाउनलोड करने के लिए बाद आपको इसमें मांगी गई पूरी जानकारी सही सही दर्ज करनी है जैसे की नाम, पिता या पति का नाम, मोबाइल नंबर, गाँव, ग्राम पंचायत, जिला, तहसील आदि।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इस फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट अटेच करने है।
- फिर आपको इस फॉर्म को अपने नजदीकी खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।
- अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते है तो आपका नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जायेगा और आपको एक नया राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
निष्कर्ष
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से राशन कार्ड में अपने सदस्य का नाम जोड़ना बहुत आसान है दोस्तों। नाम जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म प्राप्त करना होगा जो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से या फिर खाद्द विभाग के कर्यालय में जाकर या खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
फॉर्म लेने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज करना है और इसक साथ डॉक्यूमेंट अटेच करके इसे अपने नजदीकी खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है। इस प्रकार से आपका नाम आपके राशन कार्ड में जोड़ दिया जायेगा।
FAQs
बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं?
बच्चों का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से यह खाद्द विभाग के कार्यालय से फॉर्म लेना होगा। फॉर्म भरना होगा और फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट अटेच करके खाद्द विभाग में जमा करवा देना है। वहां से आपके फॉर्म का सत्यापन करने के बाद बच्चों के नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जायेगा।
ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से?
सबसे पहले आपको अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। उसके बाद फॉर्म भरकर आपको अपने नजदीकी खाद्द विभाग में जाकर जमा करवाना है।
राशन कार्ड में पत्नी का नाम कैसे जुड़वाएं?
इसके लिए आपके पास पत्नी का पहचान प्रमाण और अन्य डॉक्यूमेंट होने चाहिए। फिर पत्नी के गाँव से आपको राशन कार्ड में नाम हटाना होगा और ऑनलाइन राशन कार्ड फॉर्म भरकर फिर से पत्नी का नाम जोड़ना होगा।