राशन कार्ड लिस्ट झारखंड 2023 | Ration Card List Jharkhand 2023 | राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें Jharkhand
झारखंड खाद्द विभाग के द्वारा वर्ष 2023 की न्यू राशन कार्ड लिस्ट को जारी कर दिया गया है. आप ऑनलाइन घर बैठे इस लिस्ट को निकाल सकते है और इसमें अपना नाम चेक कर सकते है. अगर आप चाहे तो आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है. इस आर्टिकल में हम आपको स्क्रीनशॉट के माध्यम से Ration Card List Jharkhand 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बतायेंगे इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े.

राशन कार्ड लिस्ट झारखंड 2023
राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सरकार के द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है जिसकी मदद से आप घर बैठे कहीं से भी अपने मोबाइल फोन की मदद से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है. आप अपने नाम के साथ साथ अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम या अपने पुरे गाँव की Ration Card List Jharkhand 2023 चेक कर सकते है.
अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आप सरकार के द्वारा दी जाने वाली अनेक प्रकार की सरकारी योजना का लाभ ले सकते है और बहुत कम दर पर राशन प्राप्त कर सकते है. अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपका नाम इस लिस्ट में नहीं आएगा इसलिए आपको पहले झारखण्ड राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा.
Ration Card List Jharkhand 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | झारखंड राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें? |
राज्य | झारखंड |
वर्ष | 2023 |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | aahar.jharkhand.gov.in |
ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट झारखंड 2023 में अपना नाम कैसे देखें?
लिस्ट निकालने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
सबसे पहले आपको झारखण्ड खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर आना होगा.

वेबसाइट के होम पेज पर “लाभूक के कार्ड की जानकारी” के आप्शन में “राशनकार्ड विवरण” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे.

आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा, इसमें सबसे पहले अपने जिले को सेलेक्ट करे और उसके बाद ब्लॉक को सेलेक्ट करे. फिर राशन कार्ड का प्रकार और Village/ward के आप्शन को सेलेक्ट करें और सबमिट के आप्शन पर क्लिक करे.

इतना करने के बाद राशन कार्ड लिस्ट झारखंड आपके सामने ओपन हो जाएगी. आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और PDF के आप्शन पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है.

जिलों के अनुसार राशन कार्ड लिस्ट चेक करें:
इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप फॉलो करके आप राज्य के किसी भी जिले या गाँव की लिस्ट चेक कर सकते है:
कोडरमा | बोकारो |
धनबाद | हजारीबाग |
रामगढ़ | लातेहार |
गिरीडीह | जामताड़ा |
पश्चिमी सिंहभूम | दुमका |
चतरा | सराइकेला खरसावाँ |
पाकुड़ | गढवा |
पलामू | देवघर |
गोड्डा | पश्चिमी सिंहभूम |
लोहरदग्गा | गुमला |
साहिबगंज | खुटी |
सिमडेगा | राँची |
झारखण्ड राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर
- हेल्पलाइन नंबर – 18003456598
FAQs
झारखंड में अपना राशन कार्ड कैसे देखें?
आप खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर आकर अपने जिले और अपने गाँव के अनुसार लिस्ट को चेक कर सकते है.
झारखंड में राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े?
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आपको आवेदन करना होगा.