राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023 | Ration Card Download Kaise Kare | ई राशन कार्ड डाउनलोड
क्या आप भी ऑनलाइन अपने राशन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है. आप चाहे किसी भी राज्य से हो इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से अपने राज्य या अपने गाँव में किसी भी व्यक्ति के राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है. आपके पास चाहे मोबाइल फोन हो या फिर लैपटॉप आप आसानी से अपने डिवाइस में इसे पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है. इस आर्टिकल में हम आपको राशन कार्ड डाउनलोड 2023 करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है.

राशन कार्ड डाउनलोड 2023
बहुत बार हमे ऑनलाइन राशन कार्ड की जरूरत पड़ जाती है. कई प्रकार की सरकारी योजना एसी होती है जहां पर हमे ऑनलाइन राशन कार्ड को देना होता है. इस स्थिति में अगर हमारे पास राशन कार्ड नहीं होता है तो हम ऑनलाइन खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना Ration Card Download कर सकते है. अपने राशन कार्ड को डाउनलोड करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको कहीं जाना नहीं है बल्कि आप ऑनलाइन अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है.
Ration Card Download 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
राज्य | सभी राज्यों के लिए |
डाउनलोड करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | nfsa.gov.in |
राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके आसानी से अपना राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है:
- सबसे पहेला आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर आना होगा.

- वेबसाइट के होम पेज पर राशन कार्ड के सेक्शन में Ration Card Details on State Portals का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे.

- अगले पेज पर आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी. आपको इसमें अपने राज्य को सेलेक्ट करना है. जैसे की मेरा राज्य राजस्थान है तो में यहाँ पर राजस्थान राज्य को सेलेक्ट करूँगा जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है.

- जैसा ही आप अपने राज्य को सेलेक्ट करते है तो आप अपने राज्य की खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है.
- जैसे की हमने यहाँ पर राजस्थान को सेलेक्ट किया है हम राजस्थान खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ गये.
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें” के सेक्शन में “जिले वार राशन कार्ड विवरण” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे.

- इस पेज पर आपको Urban और Rural का आप्शन दिखाई देगा. अगर आप शहरी क्षेत्र से है तो आप अर्बन को सेलेक्ट करे और अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आप रूरल को सेलेक्ट करे और उसके बाद अपने जिले को सेलेक्ट करे.

- अब अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करे.

- अपनी ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करे.

- आपकी ग्राम पंचायत में जितने भी गाँव है उनकी सूचि आ जाएगी, यहाँ से आपको अपना गाँव सेलेक्ट करना है.

- अपनी राशन की दूकान को सेलेक्ट करे.

- इतना करने के बाद राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी. आपको अपने नाम के सामने अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है.

- जैसा ही आप अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करते है तो आपके सामने आपका राशन कार्ड ओपन हो जायेगा. आप प्रिंट के आप्शन पर क्लिक करके अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
राज्यों के अनुसार Ration Card Download 2023
दोस्तों आप इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके किसी भी राज्य के राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है. सभी राज्यों के लिए यह प्रोसेस एक जैसी है:
राजस्थान | पुदुच्चेरी |
उत्तराखंड | नागालैंड |
झारखंड | त्रिपुरा |
मणिपुर | जम्मू और कश्मीर |
गुजरात | लक्षद्वीप |
हिमाचल प्रदेश | दादरा और नगर हवेली |
उत्तर प्रदेश | तमिलनाडु |
बिहार | छत्तीसगढ़ |
मेघालय | ओडिशा |
कर्नाटक | गोवा |
हरियाणा | दमन और दीव |
अंडमान और निकोबार | सिक्किम |
पंजाब | मध्य प्रदेश |
अरुणाचल प्रदेश | चंडीगढ़ |
महाराष्ट्र | केरल |
असम | पश्चिम बंगाल |
मिज़ोरम | आंध्र प्रदेश |
दोस्तों आपका अगर अभी भी सवाल है की राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है. इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके आप अपने राशन कार्ड को चेक भी कर सकते है और उसे डाउनलोड भी कर सकते है.
FAQs
राशन कार्ड का प्रिंट आउट कैसे निकाले?
आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाकर अपने राज्य को सेलेक्ट करके अपने राशन कार्ड प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है.