राशन कार्ड आधार लिंक 2023: Ration Card Aadhar Link कैसे करें

Ration Card Aadhar Link in Hindi: इस आर्टिकल में हम जानेगे की हम ऑनलाइन और ऑफलाइन किस प्रकार से अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है। जैसा की दोस्तों हम जानते है की राशन कार्ड और आधार कार्ड दोनों भी बहुत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होते है। राशन कार्ड सबसे पुराने डॉक्यूमेंट में से एक है जिसकी मदद से आप कई प्रकार के सरकारी लाभ ले सकते है।

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से Ration Card Aadhar Link कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको टेप by स्टेप राशन कार्ड आधार लिंक online प्रोसेस को बतायेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

Ration Card Aadhar Link

जैसा की दोस्तों हम जानते है की राशन कार्ड को खाद्द विभाग के द्वारा जारी किया जाता है। राशन कार्ड की मदद से हम सरकारी राशन जैसे की गेहूं, चावल, दाल आदि बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है। केंद्र सरकार ने अब आधार कार्ड को प्रतेक सरकारी और निजी कामो में लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

चाहे हमारा मोबाइल नंबर, बैंक खाता या कोई भी अन्य जगह हो सभी में हमे आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी है। बहुत से लोगो को नहीं पता है की उन्हें किस प्रकार से Ration Card Aadhar Link करना है। अगर आप आधार को लिंक नहीं करते है तो आपको सरकारी राशन नहीं मिलेगा। अगर आपका राशन कार्ड कहीं पर गम हो जाता है तो आप आसानी से उसे खोज सकते है।

आधार को लिंक करने के बाद आप कभी भी अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है। देश में लगभग ऐसे राज्य है जिन्होंने अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आधार को लिंक करने का आप्शन दिया है।

अगर आपके राज्य के खाद्द विभाग ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर इसकी सुविधा दी है तो आप इसे ऑनलाइन लिंक कर सकते है। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी Ration Card Aadhar Link कर सकते है।

आर्टिकल का नामराशन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें?
वर्ष2023
लाभार्थीदेश के नागरिक
लिंक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटnfsa.gov.in

लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। निचे एक एग्जाम्पल दिया गया है जिसे फॉलो करके आप लिंक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्द सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर Ration Cards के सेक्शन में Ration Card Details on State Portals के आप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी इसमें से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा।
  • जैसे ही आप अपने राज्य के आप्शन पर क्लिक करते है तो आप अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको link Aadhar With ration card का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
Ration Card Aadhar Link
  • अगले पेज पर आपको राशन कार्ड की Category को सेलेक्ट करना होगा और बॉक्स में अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और सर्च के आप्शन पर क्लिक करना है।
Ration Card Aadhar Card Link
  • इतना करने एक बाद राशन कार्ड धारक की जानकारी आपके सामने आ जाती है।
  • अब आपको आधार लिंक एंड मोबाइल नंबर के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा जिसमे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और Send OTP के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा वो आपको वेरीफाई करना है।
  • इतना करने के बाद आपके राशन कार्ड से आपका आधार कार्ड लिंक हो जायेगा।

ऑफलाइन राशन कार्ड आधार लिंक कैसे करें?

अगर आप ऑनलाइन लिंक नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन भी कर सकते है इसके लिए आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी राशन की दूकान या PDS केंद्र पर जाना होगा।
  • आपको अपने जरुरी डॉक्यूमेंट जैसे की परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड की कॉपी आदि साथ लेकर जाना होगा।
  • वहां पर आपको आधार लिंक का फॉर्म भरना होगा।
  • PDS का कर्मचारी आपको फॉर्म भरने में मदद करेगा और आपके राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कर देगा।
  • इस प्रकार से आप ऑफलाइन Ration Card Aadhar Link कर सकते है।

बहुत से लोगो को नहीं पता है की उनके राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक या फिर नहीं। आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके यह पता कर सकते है। भारत सरकार के द्वारा Mera Ration एप को लौंच किया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने लिंक स्टेटस को चेक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Google play store को ओपन करना होगा।
  • सार्क बॉक्स में आपको Mera Ration एप दर्ज करना है।
  • आपके सामने यह एप आ जायेगा आपको इनस्टॉल पर क्लिक करके इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लेना है।
  • एप के होम पेज पर Aadhaar Seeding का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दो आप्शन दिखाई देंगे इनमे से कोई एक सेलेक्ट करना है और नंबर दर्ज करना है और फिर सबमिट करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी आ जाएगी।
  • यहाँ पर Aadhaar Seeding के सेक्शन में अगर YES है तो इसका मतलब है की आधार कार्ड जुड़ा हुआ है और अगर NO है तो नहीं जुड़ा है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दोस्तों हमने विस्तार से जाना है की Ration Card Aadhar Link कैसे कर सकते है और किस प्रकार से राशन कार्ड आधार लिंक चेक भी कर सकते है की यह लिंक हुआ है या फिर नहीं हुआ है। अगर आप खुद से आधार कार्ड में राशन कार्ड लिंक नहीं कर पा रहे है तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर लिंक करवा सकते है।

FAQs

राशन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें?

आप अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लिंक आधार कार्ड के आप्शन पर जाकर लिंक कर सकते है।

राशन कार्ड में आधार लिंक है या नहीं कैसे चेक करें?

सबसे पहले मेरा राशन एप को डाउनलोड करें। उसके बाद Aadhaar Seeding के आप्शन पर क्लिक करें और अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके आप यह चेक कर सकते है।

Leave a Comment