राजीव गांधी कृषक साथी योजना 2023 आवेदन फॉर्म, पात्रता

राजीव गांधी कृषक साथी योजना 2023, मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना: इस आर्टिकल में हम राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही Rajiv gandhi krishak sathi yojana के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस योजना के तहत अगर किसी भी किसान या खेतिहर मजदूर की खेती करते समय मृत्यु हो जाती है या किसान अपाहिज हो जाता है या फिर उसके साथ अंग-भंग की स्थिति हो जाती है तो उसे 2 लाख रूपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है।

अब तक देश के करोड़ो किसानो को इस योजना का लाभ मिल चूका है। इस आर्टिकल में हम जानेगे की हम किस प्रकार से राजीव गांधी कृषक साथी योजना के लिए अप्लाई कर सकते है इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

राजीव गांधी कृषक साथी योजना

राजीव गांधी कृषक साथी योजना 2023

जैसा की हम जानते है की राजस्थान सरकार प्रदेश के किसानो को वित्तीय मदद प्रदान करने के उद्देश्य से समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना लेकर आ रही है। राजस्थान सरकार के द्वारा किसानो के हित के लिए राजीव गांधी कृषक साथी योजना 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत अगर किसी किसान की खेती करते समय अंग-भंग या मृत्यु हो जाती है उस किसान के परिवार को 2 लाख रूपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है।

कोई भी किसान जो राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना का लाभ लेना चाहता है वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत किसान को 5000 रूपये से लेकर 2 लाख रूपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है जो किसान की स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर किसान की मृत्यु हो जाती है तो वह पुरे 2 लाख तक की मदद प्राप्त कर सकता है।

खेत में उपस्थित होने पर किसी भी प्रकार के नुकसान जैसे की बोरिंग मशीन की वजह से किसान को नुकसान होने, बिच्छू के काटने पर, सांप के काटने पर मृत्यु होने या अपंग होने आदि के तहत आप Rajiv gandhi krishak sathi sahayata yojana का लाभ ले सकते है।

Rajiv gandhi krishak sathi yojana Overview

योजना का नामराजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना 2023
राज्यराजस्थान
लाभार्थीप्रदेश के किसान
लाभ2 लाख रूपये तक
उद्देश्यशरीर के अंग की क्षति होने पर वित्तीय मदद

राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय मदद

इस योजना के तहत किसान की स्थिति के आधार पर 5000 रु से लेकर 2 लाख रूपये तक की वित्तीय मदद दी जाती है। विभिन परिस्थिति में दी जाने वाली वित्तीय मदद इस प्रकार है:

  • शहरी से कोई अंग काटकर अलग होने पर 50,000 रु.
  • एक अंगुली कटने पर 5,000 रु.
  • दो अंगुली कटने पर 10,000 रू.
  • चार अंगुली कटने पर 20,000 रु.
  • शहरी के किसी अंग विकलांगता होने पर 25,000 रु.
  • किसी भी प्रकार का फेक्चर होने पर 5,000 रु.

Rajiv gandhi krishak sathi yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सभी प्रकार के किसान इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • महिला और पुरुष दोनों इस योजना का लाभ ले सकते है।

राजीव गांधी कृषक साथी योजना के लिए डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • चिकित्सक का प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • अन्य डॉक्यूमेंट

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों प्रकार से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन आप किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। आप अपने नजदीकी ई मित्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाना होगा।
  • उसके बाद वहां से आपको राजीव गांधी कृषक साथी योजना PDF फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही सही दर्ज करना है।
  • उसके बाद जरुरी डॉक्यूमेंट इस फॉर्म के साथ अटेच करने है।
  • और इसे वहीँ पर जमा करवा देना है।
  • अगर आप पात्र पा जाते है तो आपको इस योजना का लाभ मिल जायेगा।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको राजीव गांधी कृषक साथी योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। अगर आपको खेत में काम करते समय किसी भी प्रकार का शहरी से जुड़ा कोई नुकसान हो जाता है तो आप इस योजना से जुड़कर 2 लाख रूपये तक की मदद से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment