पीएम किसान योजना लिस्ट उत्तर प्रदेश 2023: क्या आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है। इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश पीएम किसान योजना लिस्ट 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

यूपी पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक भारत सरकार की सरकारी योजना है। इस योजना के तहत किसानो को 6000 रूपये की वित्तीय मदद प्रतिवर्ष दी जाती है। किसान योजना के तहत दी जाने वाली यह राशी 2000-2000 रूपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
किसानो को इस योजना के तहत दी जाने वाली क़िस्त DBT के माध्यम से ट्रान्सफर की जाती है। अगर आपने इस योजना में आवेदन किया है तो आप ऑनलाइन अपना नाम pm kisan samman nidhi yojana up list में चेक कर सकते है।
HIGHLIGHTS:
आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश पीएम किसान योजना लिस्ट 2023 |
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकार की योजना |
लाभ | 6000 रूपये की मदद |
लाभार्थी | किसान |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अब तक जारी पीएम किसान किस्त
अब तक 12 क़िस्त इस योजना की जारी की जा चुकी है और 13वीं क़िस्त का इन्तजार लाखो किसान कर रहे है। जैसा की हमने आपको बताया की इस योजना के तहत तीन क़िस्त किसानो के खाते में ट्रान्सफर की जाती है। 13वीं क़िस्त दिसम्बर के माह के अंत तक किसानो के खाते में ट्रान्सफर की जा सकती है।
यूपी किसानो को करवाना होगा यह जरुरी काम
अगर आप चाहते है तो की आपके खाते में इस योजना की 13वीं क़िस्त आसानी से आ जाये तो आपको ई-के वाईसी और अपने भुलेख का सत्यापन करवाना जरुरी है। अगर आप यह काम नहीं करते है तो आपके खाते में पीएम किसान योजना लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।
ई-के वाईसी आप आसानी से ऑनलाइन कर सकते है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने भुलेख सत्यापन की प्रक्रिया को शुरू किया है ताकि इस योजना का लाभ केवल उन किसानो को मिल सके जो इसके लाभार्थी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने PM Kisan Yojana हेल्पलाइन नंबर 18001801488 भी जारी की है। आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी सुविधा का समाधान प्राप्त कर सकते है।
क़िस्त आई है या नहीं कैसे पता करें
आपके खाते में पीएम किसान किस्त आई है या नहीं आई है यह आसानी से आप चेक कर सकते है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाना होगा। इसके बाद आपको अपनी पॉसबुक की एंट्री करवानी है। अगर आपके खाते में क़िस्त आ गई है तो आपकी पॉसबुक में आपको दिखाई देगी। इसके अलावा आप किसान योजना हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है।
पीएम किसान योजना लिस्ट उत्तर प्रदेश 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें?
- यूपी किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर beneficiary list का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको उत्तर प्रदेश को सेलेक्ट करना है।

- फिर अपना जिला, तहसील, ब्लाक और गावं को सेलेक्ट करना है।
- सभी जानकारी को सेलेक्ट करने के बाद Get Report के आप्शन पर क्लिक करें।

- इतना करने के बाद आपके सामने लिस्ट ओपन हो जाएगी। आपको इस लिस्ट में अपना नाम चेक करना है।
- अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आपके खाते में किसान योजना की अगली क़िस्त जारी कर दी जाएगी।
UP PM Kisan Yojana Helpline Number
PM-Kisan Helpline No. 155261 / 011-24300606
PM Kisan Yojana List Uttar Pradesh Important link
पीएम किसान योजना लिस्ट उत्तर प्रदेश ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
किसान योजना ऑफिसियल वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |