PM Kisan Status Check 2023 : अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है तो आप यह जरुर जानना चाहेंगे की आपके खाते में किसान योजना की 2000 रूपये की क़िस्त आई है या नहीं। आपको बता दे दोस्तों की आप ऑनलाइन पीएम किसान स्टेटस चेक 2023 के तहत यह पता कर सकते है।
आप अपने आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर इनमे से किसी भी नंबर की मदद से अपना स्टेटस चेक कर सकते है। भारत सरकार ने इसके लिए एक किसान योजना पोर्टल को शुरू किया है जिसकी मदद से आप अपने किसान योजना का स्टेटस चेक आसानी से कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको PM Kisan Samman Nidhi Status चेक करने के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बतायेंगे इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े।
इस पोस्ट में क्या है:-

PM Kisan Status Check 2023 in Hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक भारत सरकार की योजना है जिसके तहत किसानो को 6000 रूपये की वित्तीय मदद प्रतिवर्ष दी जाती है। किसानो को दी जाने वाली यह राशी 2000-2000 रूपये की तीन किस्तों में दी जाती है। प्रतिवर्ष इस योजना की 3 क़िस्त जारी की जाती है।
किसानो को दी जाने वाली यह राशी DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाती है। आपके खाते में 2000 की क़िस्त आई या नहीं यह आप PM Kisan Status Check के तहत पता कर सकते है। अपना पीएम किसान स्टेटस चेक 2023 करने के लिए आपको कहीं जाना नहीं है बल्कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से इसे चेक कर सकते है। आधार कार्ड से स्टेटस चेक करने के लिए आपका आधार कार्ड पीएम किसान योजना से लिंक होना चाहिय।
PM Kisan Status Check 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक कैसे करें? |
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
योजना का प्रकार | भारत सरकार की योजना |
लाभार्थी | किसान |
लाभ | 6000 रूपये की राशी प्रतिवर्ष |
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
ऑनलाइन PM Kisan Status Check कैसे करें?
अपने खाते में स्टेटस चेक करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Status का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- यहाँ पर आपको मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दो आप्शन दिखाई देंगे इन दोनों में से कोई एक सेलेक्ट करना है।

- अगर आप मोबाइल नंबर सेलेक्ट करते है तो आपको Enter Value के सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है।
- फिर केप्चा कोड दर्ज करके Get Data के आप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपके अकाउंट का पूरा स्टेटस आ जायेगा।
- यहाँ पर आप देख सकते है की आपको अब तक कितनी क़िस्त मिली है।
PM Kisan Status Check Aadhar Card 2023 से कैसे करें?
अगर आप पीएम किसान स्टेटस चेक आधार कार्ड से करना चाहते है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- साईट के होम पेज पर Beneficiary Status के आप्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको Know your registration no. का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें आपको आधार नंबर को सेलेक्ट करना है।
- फिर बॉक्स में अपना आधार कार्ड नंबर और केप्चा कोड दर्ज करके Get Mobile OTP के आप्शन पर क्लिक करना है।

- आपके किसान योजना से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा वो आपको वेरीफाई करना है।
- आपके सामने OTP वेरीफाई करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर आ जायेंगे।
- ये रजिस्ट्रेशन नंबर कहीं पर आपको save कर लेने है।
- इसके बाद आपको वापिस Beneficiary Status के सेक्शन में आना होगा।
- यहाँ पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर का आप्शन सेलेक्ट करना है और अपना नंबर दर्ज करना है।
- फिर केप्चा कोड दर्ज करके Get Data के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपका स्टेटस आ जायेगा।
- इस प्रकार से आप PM Kisan Samman Nidhi Check कर सकते है।
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर
- PM-Kisan Helpline No. 155261 / 011-24300606
अगर आप किसान योजना के लाभार्थ है तो आप इस लेख की मदद से आसानी से अपना PM Kisan Status Check 2023 चेक कर सकते है। अगर आपको कोई क़िस्त नहीं मिलती है तो आपको अपने स्टेटस में चेक करना चाहिए की क्या वजह है की आपके खाते में क़िस्त नहीं आई है। अगर आपको पीएम किसान स्टेटस चेक से जुड़ी कोई अन्य जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।