पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट 2023 कैसे देखें?

पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट 2023, pds jharkhand dealer list, PDS Dealer list: राशन कार्ड की मदद से जो हम राशन प्राप्त करते है वह राशन डीलर के माध्यम से हमे दिया जाता है। राज्य में अलग अलग ब्लॉग या गाँव के लिए अलग अलग डीलर होता है जो नागरिको को राशन वितरण करता है।

झारखंड राज्य में अनेक डीलर है जो लोगो को राशन वितरण का कार्य करते है। यह राशन हमे झारखंड राशन कार्ड की मदद से प्राप्त होता है। बहुत से लोगो का यह सवाल था की वे ऑनलाइन किस प्रकार से पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट को चेक करें।

तो आपको बता दे की आप कई प्रकार से राशन डीलर की लिस्ट को चेक कर सकते है। इस आर्टिकल में स्टेप by स्टेप pds jharkhand dealer list को चेक करने के बारे में जानकारी दी गई है जिसे आप देख सकते है।

पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट
पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट

पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट 2023

पिछले आर्टिकल में हमने जाना था दोस्तों की हम झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट और पीडीएस झारखंड मासिक वितरण की रिपोर्ट को किस प्रकार से चेक कर सकते है। इस आर्टिकल में हम डीलर की लिस्ट को चेक करने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

आप कई प्रकार से पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट को चेक कर सकते है। आप अपने डीलर की लिस्ट को चेक करने के साथ साथ उनका नाम और अपने डीलर को Google map की मदद से भी ट्रैक कर सकते है। डीलर की जानकारी देखने के लिए आपको कहीं जाना नहीं है बल्कि आप अपने मोबाइल फोन की मदद से आहार झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाकर खुद से चेक कर सकते है।

आप झारखंड राशन डीलर लिस्ट को चेक करने के साथ साथ इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। निचे लिस्ट को चेक करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

PDS jharkhand dealer list Overview

आर्टिकल का नामपीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट 2023
राज्यझारखंड
लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटaahar.jharkhand.gov.in

पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट चेक करने का पहले तरीका

जैसे की दोस्तों हमने आपको बताया की आप कई प्रकार से डीलर की लिस्ट को चेक कर सकते है। इनमे से पहला तरीका इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आपको आहार झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको district monthly reports के सेक्शन में जाना होगा।
  • आपके सामने जिलों की लिस्ट ओपन हो जाएगी इसमें से आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपको अपना ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने डीलर की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
pds jharkhand dealer list
  • इस लिस्ट में आप डीलर का नाम, प्रकार, स्टेटस आदि को चेक कर सकते है।
  • इसी प्रकार से आपको प्रिंट का आप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप यहाँ से PDS Dealer list download भी कर सकते है।
पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट
  • इस प्रकार से आप लिस्ट को चेक भी कर सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।

Google Map पर अपने डीलर का पता कैसे लगायें? – दूसरा तरीका

अगर आप गूगल मैप की मदद से डीलर की जानकारी को देखना चाहते है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके चेक कर सकते है:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आहार झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर विक्रेता के सेक्शन में Locate Your Dealer का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • यहाँ पर आपको अपना जिला, ब्लोक और अपने डीलर के नाम को सेलेक्ट करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
PDS Dealer list
  • इतना करने के बाद आपके सामने अपने डीलर से जुड़ी जानकारी आ जाएगी।

पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट – District Dealer का विवरण कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • उसके बाद विक्रेता के सेक्शन में विक्रेता विवरण के आप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर अपना जिला, ब्लॉक का नाम और पंचायत का नाम सेलेक्ट करें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने राशन वितरक का नाम यानी की पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट ओपन हो जाएगी।

डीलर स्टॉक रिपोर्ट कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • होम पेज पर विक्रेता के सेक्शन में स्टॉक रिपोर्ट के आप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा इसमें आपको जिला, ब्लॉक, डीलर, आइटम आदि की जानकारी को सेलेक्ट करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने डीलर के स्टॉक विवरण की रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।

पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट – Dealer balance report कैसे चेक करें?

  • डीलर की बैलेंस रिपोर्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आहार झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आयें।
  • होम पेज पर विक्रेता के सेक्शन में स्टॉक बेलेन्स रिपोर्ट के आप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद जिला, ब्लॉक और डीलर को सेलेक्ट करें।
  • इतना करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और विवरण आपके सामने ओपन हो जायेगा।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दोस्तों पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट 2023 को चेक करने के लिए और डीलर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के बारे में हमने आपको विस्तार से जानकारी दी है। अगर आपको अपने गाँव की डीलर की जानकारी को चेक करना है तो आप इस आर्टिकल की मदद से चेक कर सकते है।

Leave a Comment