नरेगा मस्टर रोल 2023 Nrega Muster Roll 2023: अगर आप नरेगा योजना के लाभार्थी है तो आपको पता ही होगा दोस्तों की नरेगा योजना में आपको भुगतान मास्टर रोल के माध्यम से किया जाता है. मस्टर रोल में जॉब कार्ड धारक के कार्य से जुड़ा विवरण भरा जाता है जैसे की लाभार्थी ने कितने दिन तक नरेगा योजना में कार्य किया है, और उसके बाद उसको कितना भुगतान करना है आदि. अब आप ऑनलाइन अपना Nrega Muster Roll 2023 चेक कर सकते है.
इस आर्टिकल में मनरेगा मस्टर रोल चेक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप by स्टेप दी गई है इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े.

नरेगा मस्टर रोल 2023
जैसा की दोस्तों आप जानते है की नरेगा योजना के तहत लाभार्थी को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है. और सरकार के द्वारा जॉब कार्ड धारक को प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है. बहुत से लोग है जिनके मन में यह सवाल रहता है की वो नरेगा मस्टर रोल 2023 को किस प्रकार से ऑनलाइन चेक कर सकते है. तो इसके बारे में इस लेख में हम विस्तार से जानेगे.
आपके पास चाहे मोबाइल फोन हो या लैपटॉप हो मस्टर रोल चेक करने की प्रक्रिया एक जैसी है. अगर आप मोबाइल से चेक कर रहे है तो आप घर बैठे ऑनलाइन इसे आसानी से चेक कर सकते है.
Nrega Muster Roll 2023 Highlight
योजना का नाम | मनरेगा योजना |
आर्टिकल का नाम | नरेगा मस्टर रोल कैसे निकाले? |
योजना का प्रकार | भारत सरकार की योजना |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
ऑनलाइन नरेगा मस्टर रोल कैसे निकाले?
ऑनलाइन लिस्ट चेक करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको नरेगा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर आना होगा.
- आपके सामने सभी राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी. इसमें से आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है.
- हम आपको समझाने के लिए यहाँ पर राजस्थान राज्य को सेलेक्ट कर रहे है.

- उसके बाद अपने जिले को सेलेक्ट करे.

- अब अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करे.

- आपके सामने पंचायत की लिस्ट ओपन होगी, इसमें अपनी पंचायत को सेलेक्ट करे.

- यहाँ पर आपको R2 सेक्शन में Muster Roll का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे.

- इस पेज पर आने के बाद निम्न जानकारी को सेलेक्ट करे:
- वित्तीय साल
- Filled Muster roll
- कार्य सेलेक्ट करे
- एम एस आर संख्या सेलेक्ट करे

- इतना करने के बाद आपके सामने नरेगा मस्टर डिटेल आ जाएगी.

- इसमें आप लाभार्थी का नाम, प्रतिदिन की मजदूरी, कुल हाजिरी, कुल नगद भुगतान आदि देख सकते है और इस पेज का प्रिंट करके यहाँ से डाउनलोड भी कर सकते है.
राज्य के अनुसार नरेगा मस्टर रोल 2023
आप इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप फॉलो करके किसी भी राज्य की मनरेगा मस्टर रोल को चेक कर सकते है:
गुजरात | दमन और दीयू |
चंडीगढ़ | मेघालय |
उतर प्रदेश | अण्डमान और निकोबार |
महाराष्ट्र | बिहार |
ओडिशा | राजस्थान |
गोवा | छत्तीसगढ़ |
हरियाणा | पश्चिम बंगाल |
झारखंड | कर्नाटक |
मणिपुर | केरल |
मिजोरम | नागालैंड |
पांडिचेरी | अरुणाचल प्रदेश |
पंजाब | हिमाचल प्रदेश |
सिक्किम | दादरा और नगर हवेली |
असम | उत्तराखंड |
मध्य प्रदेश | लक्षद्वीप |
जम्मू और कश्मीर | त्रिपुरा |
तमिलनाडु |
यदि आपको Nrega Muster Roll 2023 के बारे में अन्य किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है.
FAQs
मस्टर रोल क्या होता है?
नरेगा मस्टर रोल में आपको किये गए भुगतान का विवरण होता है.
मनरेगा का मास्टर रोल कैसे देखे?
आप नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर अपने राज्य को सेलेक्ट करके मस्टर रोल को चेक कर सकते है.