मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश 2023: इस आर्टिकल में हम आपको मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक नई योजना जिसका नाम Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana है के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। इस योजना के तहत सरकार देश के वरिष्ठ नागरिको को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाएगी। महिला और पुरुष दोनों इस योजना का लाभ ले सकते है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश को वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना मध्यप्रदेश 2023 के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी नागरिक जो आयकर दाता नहीं है उनको फ्री में तीर्थ यात्रा करवाई जाती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश

in this post:

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश 2023

अगर आपकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना के तहत प्रदेश से बाहर देश के सभी चिन्हित तीर्थ स्थानों पर यात्रा करवाई जाती है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के तहत वरिष्ठ नागरिको को यात्रा से जुड़ी सारी सुविधा दी जाती है जैसे की भोजन पेयजल की सुविधा, रेल सुविधा, बस की सुविधा, रहने, खाने पिने आदि।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश के तहत दी जाने वाली यह सुविधा इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा दी जाती है। इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकार के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल dharmasva.mp.gov.in को शुरू किया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा ट्रेन 2023 भी चेक कर सकते है।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana MP 2023 Overview

आर्टिकल का नामMP मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023
राज्यमध्यप्रदेश
आवेदन मोडऑनलाइन
लाभार्थीवरिष्ठ नागरिक
लाभफ्री में तीर्थ यात्रा
ऑफिसियल वेबसाइटdharmasva.mp.gov.in
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1662008030555414528

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश के लिए दिशा-निर्देश

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको कुछ दिशा निर्देशों का पालन करना होगा जो इस प्रकार है:

  • आपको अपने पास पहचान का प्रमाण जैसे की आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड लेना जरुरी है।
  • यात्रा के दौरान कोई एसा काम ना करे जिससे राज्य की छवि खराब हो।
  • यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ तथा मादक पदार्थ ले जाना मना है।
  • पूरी यात्रा के दौरान अच्छा आचरण रखें।
  • अपने साथ मौषम के हिसाब से वस्त्र जरुर ले जैसे की कम्बल, चादर, तोलिया, ऊनि वस्त्र, साबुन, कंघा, दवाइयां, दाड़ी बनाने का समाना आदि।
  • आपको कोविड प्रोटोकोल का पूरा पालन करना होगा।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश के तहत अगर यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसकी जिमेवारी शाशन या इसके अधिकारी की नहीं होगी।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • महिला और पुरुष दोनों इस योजना के लिए पात्र है।
  • आवेदक पुरुष की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए और महिला की आयु 58 वर्ष से अधिक हो।
  • आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • एक विकलांग व्यक्ति जिसमे विकलांगता का 60% है उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।
  • अगर पति या पत्नी दोनों साथ यात्रा करना चाहते है और दोनों में से कोई एक पात्र है जो दोनों एक साथ यात्रा कर सकते है चाहे एक की आयु 60 वर्ष से कम हो।
  • आवेदक व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

समूह में यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश के तहत आप एक समूह बनाकर भी यात्रा कर सकते है। आप एक समूह बनाकर और समूह के आधार पर आवेदन कर सकते है। समूह का मुखिया ही इसमें मुख्य आवेदक होगा लेकिन एक समूह में 25 से अधिक सदस्य नहीं होने चाहिए।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश के लिए डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पते का प्रमाण (राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या पानी का बिल आदि।)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण
  • आय प्रमाण

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2023 के लाभ

  • प्रदेश के ऐसे नागरिक जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है जो यात्रा नहीं कर सकते है अब वे सरकार की इस योजना के साथ जुड़कर यात्रा करने का आनंद ले सकते है।
  • इस योजना के तहत सरकार फ्री में वरिष्ट नागरिको को यात्रा करवाएगी।
  • यात्रा के दौरान लगने वाले खर्चे जैसे की खाने पिने, रहने आदि की सुविधा भी सरकार उपलब्ध करवाएगी।
  • वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया था।
  • आप इस cm tirth yatra yojana mp 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश Form भरकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • पति और पत्नी दोनों एक साथ इस वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत यात्रा कर सकते है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश में आवेदन कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको धार्मिक न्यास और धर्मस्व मध्यप्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट dharmasva.mp.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
  • अगले पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करने का आप्शन दिखाई देगा। आपको “देखें और डाउनलोड करें” के आप्शन पर क्लिक करना है।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana MP
  • इतना करने के बाद आपके सामने पीडीऍफ़ फोर्मेंट में यह फॉर्म ओपन हो जायेगा।
mukhyamantri tirth yatra yojana mp form pdf
  • यह फॉर्म आपको पूरा हिंदी में भरना है।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है, डॉक्यूमेंट अटेच करना है और इसे अपने तहसील या उप तहसील में जाकर जमा करवा देना है।
  • सम्बन्धित अधिकारीयों के द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जायेगा और अगर आप पात्र पाए जाते है तो आपको यात्रा के लिए सेलेक्ट कर लिया जायेगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट 2023 MP चेक कैसे करें?

  • लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाभार्थी सूचि के आप्शन पर आना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने तीर्थ यात्रियों की पूरी सूचि ओपन हो जाएगी।
  • आप इस सूचि में अपना नाम चेक कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

  • ई-मेल- mptsmp@gmail.com
  • फोन- 0755-2575536

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। यदि आपकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है और आप फ्री में तीर्थ स्थानों का भ्रमण करना चाहते है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। इस योजना के बारे में अन्य जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

FAQs

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्गो को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाई जाती है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत कब हुई?

वर्ष 2012 में इस योजना को शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें?

आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट dharmasva.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ट्रेन कब जा रही है?

आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी ले सकते है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन 2023 की लिस्ट दिखाएं?

आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूचि के आप्शन पर क्लिक करके सूचि को ऑनलाइन चेक कर सकते है।

Leave a Comment