Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना 2023-24 | Ladli Behna Awas Yojana आवेदन शुरू

Mukhyamantri ladli behna awas yojana mp form pdf मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना 2023-24: प्रदेश की महिलाओं को पक्का घर देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना 2023 को शुरू किया है। इस योजना के तहत प्रदेश की गरीब और असहाय महिलाओं को पक्का घर उपलब्ध करवाया जायेया। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जायेगा जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

Ladli Behna Awas Yojana MP का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बतायेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana 2023

जैसा की हम जानते है की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बहुत पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को भी शुरू किया गया था जिसके तहत सरकार महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय मदद प्रदान करती है। सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओ को पक्का घर प्रदान करने के उद्देश्य से Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana को शुरू किया है। लघभग 4 लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना MP 2023 का लाभ मिल पायेगा।

इस योजना का लाभ किसी भी जाती धर्म की महिला ले सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा 9 अगस्त 2023 को इस योजना की घोषणा की गई थी। प्रदेश में पहले से चलाई जा रही मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना को भी अब लाडली बहना आवास योजना से जाना जायेगा। आप लाडली बहना आवास योजना फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते है।

इस योजना के तहत दी जाने वाली राशी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर की जाएगी। इस योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को दिया जायेगा जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को पक्का घर दिया जायेगा।

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीमहिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को फ्री में घर देना
आवेदन डेट17 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक
ऑफिसियल वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना फार्म डेट 2023

इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 17 सितम्बर से शुरू कर गई है जो 5 अक्टूबर तक चलेगी। आप इस तारीख के बीच कभी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। आप अपनी ग्राम पंचायत से आवेदन फॉर्म प्राप्त करके आवेदन कर सकते है।

Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana के लाभ

  • प्रदेश की गरीब और बेशहारा महिलाओं को पक्का घर उपलब्ध करवाया जायेगा।
  • जिन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उनको इस योजना के तहत जोड़ा जायेगा।
  • भारत सरकार के MIS पोर्टल पर जिन परिवार का पंजीकरण नहीं हुआ है उनको इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर की जाएगी।
  • आप इस योजना का फॉर्म भरकर आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते है।
  • 2011 की जनगणना और आवास प्लस की सूचि से वंचित परिवार को इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना पात्रता

इस Ladli Behna Awas Yojana में आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होता है जो इस प्रकार है:

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • ऐसे परिवार जिनको पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वे पात्र है।
  • भारत सरकार के MIS पोर्टल पर पंजीकरण से वंचित परिवार पात्र है।
  • आपके पास खुद का मकान नहीं होना चाहिए।
  • अगर कच्चा मकान है तो वह दो से अधिक कमरों का नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के पास 4 पहिया वाहन ना हो।
  • परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में ना हो।
  • आवेदक की मासिक आय 12,000 रु से अधिक ना हो।
  • आपके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नाही होना चाहिए।
  • आवेदक के पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि और 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।

MP Ladli Behna Awas Yojana के लिए डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • जॉब कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके Ladli Behna Awas Yojana के लिए आवेदन कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको अपनी ग्राम पंचायत में जाना होगा जहाँ से आपको इस योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • उसके बाद आपको फॉर्म सही सही भरना होगा और फॉर्म के साथ जरुरी डॉक्यूमेंट अटेच करना होगा।
  • फिर आपको इसे वहीँ ग्राम पंचायत में जमा करवा देना है।
  • जमा करवाने के बाद आपको पावती लेनी है जो आप सचिव या ग्राम रोजगार सहायक से प्राप्त कर सकते है।
  • फिर हितग्राही के द्वारा सभी डॉक्यूमेंट और आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्वयं द्वारा सत्यापित प्रति सलंगन करना होगा।
  • इस प्रकार से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

निष्कर्ष

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई MP Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana 2023 के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है। महिलाओं के लिए यह योजना एक कल्याणकारी योजना साबित होगी। आपको बता दे की सरकार ने अभी कोई मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना पोर्टल जारी नहीं किया है। जैसे ही सरकार पोर्टल जारी करती है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर देंगे। लेकिन आप अपनी ग्राम पंचायत में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

FAQs

लाडली बहना आवास योजना क्या है?

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं ओ पक्का घर फ्री में प्रदान करेगी।

Leave a Comment