Mukhyamantri krishak mitra yojana form pdf download, मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना ऑनलाइन फॉर्म: मध्य प्रदेश सरकार किसानो के और प्रदेश के नागरिको हित के लिए कई प्रकार की योजना लेकर आ रही है। प्रदेश के किसानो को बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा इस योजना को शुरू किआ गया है। इस योजना के तहत किसानो को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किया जायेगा। कोई भी किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहता है उसको इसके लिए आवेदन करना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के लिए आवेदन करने की पूरी जानकारी को स्टेप by स्टेप प्रदान करेंगे।
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023
जैसा की हम जानते है की मध्य प्रदेश सरकार किसानो के कल्याण हेतु और उनको अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कई प्रकार की किसान योजना लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत सरकार किसानो को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान करेगी। Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के तहत 3 हॉर्स पावर या फिर इससे अधिक क्षमता के कनेक्शन के लिए 11KV लाईन का विस्तार और ट्रांसफार्मर किया जायेगा। इस योजना के तहत जो भी लागत आएगी उसका 50% सरकार वहन करेगी और बाकी के केवल 50% ही किसानो को देने होंगे।
प्रथम वर्ष में इस योजना में अधिकम 10,000 पम्पो के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 2 वर्ष तक यह योजना प्रभावशाली रहेगी। जो भी किसान भाई इस योजना का लाभ लेना चाहता है वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | देश के किसान |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
लाभ | किसानो को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान |
ऑफिसियल वेबसाइट | energy.mp.gov.in |
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की मदद करना है। इस योजना से अब किसानो के प्रतेक खेतो में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। किसानो को पानी मिलने से उनकी फसल अच्छी होगी उनकी आमदनी भी अच्छी होगी। किसानो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसलिए सरकार ने इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की भी सुविधा प्रदान की है। जो किसान गरीब है वे कृषि पंप कनेक्शन पर सिर्फ 50% इन्वेस्ट करके आसानी से इसे सेटअप कर सकते है।
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का लाभ
- इस योजना के तहत किसानो को 3 हॉर्स पावर या इससे अधिक क्षमता के स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किये जायेंगे।
- अधिकतम 200 मीटर की दुरी तक वितरण कम्पनी के द्वारा 11KV लाईन का विस्तार और ट्रांसफार्मर किया जायेगा।
- इस योजना में लाईन का विस्तार केबल के माध्यम से किया जायेया।
- Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के तहत किसानो को सिर्फ 50% राशी का ही वहन करना होगा। शेष 40% का वाहन राज्य सरकार और 10% का वहन विधुत वितरण कम्पनी के द्वारा किया जायेगा।
- 2 वर्ष तक इस योजना का लाभ किसानो को मिलता रहेगा।
- यह योजना प्रदेश में अस्थाई पम्प कनेक्शनो को स्थाई कनेक्शन में बदलने में भी मदद करेगी।
- इस योजना का सञ्चालन विधुत वितरण कम्पनी के द्वारा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लिए पात्रता
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिये।
- ऐसे किसान जो 3 हॉर्स पावर या फिर इससे अधिक क्षमता का स्थाई पम्प कनेक्शन लेना चाहते है उनको इस योजना के लिए पात्र समझा जायेगा।
- एक सर्वे नंबर पर एक किसान दो कनेक्शन नहीं ले सकता है लेकिन एक ही किसान अलग अलग भूमि होने पर उन सभी के लिए अलग अलग कनेक्शन ले सकता है।
- किसान पर पहले से कोई बकाया राशी नहीं होनी चाहिए।
- अगर आपके पास अस्थाई पंप कनेक्शन है तो आप इसे स्थाई करने के लिए पात्र है।
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- निवास प्रमाण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- अन्य डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको विधुत वितरण कम्पनी की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा क्यूंकि इस योजना के तहत दिए जाने वाले स्थाई पंप कनेक्शन विधुत वितरण कम्पनी के द्वारा दिए जायेंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले आपको विधुत वितरण कम्पनी जो इस योजना के तहत पंजीकृत है उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के आप्शन पर आना होगा।
- यहाँ पर आने के बाद आपको फॉर्म भरना होगा।
- उसके बाद जरुरी डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे।
- फॉर्म सही सही भरने के बाद आपको इसे पूरा सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपका पंप किसी कारण से खराब हो जाता है या फिर आपको इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो आप उसकी शिकायत इन नंबर पर कर सकते है:
- हेल्पलाइन नंबर: 1912
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है। कोई भी किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है और स्थाई कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है जो आप विधुत वितरण कम्पनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। यहाँ से आप इस योजना का नोटीफिकेशन भी पढ़ सकते है।