मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश: Kanya Vivah Yojana MP फॉर्म

Kanya Vivah Yojana MP 2023: मध्य प्रदेश सरकार ने नागरिको के हित के लिए कई प्रकार की सरकारी योजना चला रखी है जिनमे से एक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है। प्रदेश की एसी बेटियां जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करती है, जो अपने शादी का खर्च नहीं उठा सकती है उनको इस योजना के तहत 55,000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाती है।

अगर आप भी Kanya Vivah Yojana MP का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की पूरी पात्रता को पूरा करना होगा। इस लेख में हम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्यप्रदेश 2023 में आवेदन करें की पूरी जानकारी को विस्तार से जानेगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP

in this post:

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP 2023

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 1 अप्रेल 2006 को इस योजना को शुरू किया गया था। यह योजना सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्य प्रदेश सरकार के तहत आती है। इस योजना में कन्या के नाम पर कुल 55,000 रूपये स्वीकृत किये जाते है जिनमे से 49,000 रूपये वधु के बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर किये जाते है और बाकी के 6,000 रूपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने के लिए आयोजनकर्ता निकाय को दिए जाते है।

सभी वर्ग की कन्याएं Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP योजना का लाभ ले सकती है। जो कन्या इस योजना में आवेदन करती है और इस योजना के लिए पात्र होती है उनका नाम पात्र सूचि में जोड़ दिया जायेगा जिसे आप एमपी विवाह पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्रदेश में महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने लाडली बहना योजना को शुरू किया है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP Overview

आर्टिकल का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023
राज्यमध्यप्रदेश
वर्ष2023
लाभार्थीप्रदेश की बेटियां
लाभ55,000 रु (49,000 बेटी के अकाउंट में और
6000 सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने के
लिए आयोजनकर्ता निकाय को)
ऑफिसियल वेबसाइटmpvivahportal.nic.in

अब बेटियों को 2000 अधिक मिलेंगे

दोस्तों जैसा की हम जानते है की इस योजना के तहत बेटी को 49,000 रूपये की वित्तीय मदद मिलती है और बाकी के 6,000 सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने के लिए आयोजनकर्ता निकाय को मिलता है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा द्वारा इस योजना को लेकर एक नई घोषणा की है। इस योजना के तहत अब बेटियों को 51,000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाएगी। यानि की अब बेटी के अकाउंट में 49,000 की जगह 51,000 हजार रूपये ट्रान्सफर किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य

प्रदेश में ऐसे बहुत से परिवार है जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रहे है। ऐसे परिवार पैसो की कमी होने की वजह से अपनी बेटी की शादी नहीं करवा पाते है। इस स्थिति में सरकार इन लोगो की मदद करती है। इस योजना का लाभ सभी जरूरतमंद कन्याओं, विधवा, परित्यक्ता बहनों को दिया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बहनों को उनके विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बहनों को मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसलिए सरकार ने विवाह पोर्टल को भी लौंच किया है।

Kanya Vivah Yojana MP 2023 में चयन की प्रक्रिया

कोन कोन Kanya Vivah Yojana MP का लाभ ले सकता है इसके लिए सम्बन्धित अधिकारीयों के द्वारा आवेदकों की पात्रता की जाँच की जाएगी। इन पात्रता की जाँच ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा की जाएगी और शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम अथवा निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा की जाएगी।

बेटियों के आवेदन पत्र की जाँच करने के बाद सामूहिक विवाह कार्यक्रम में इन बेटियों का चयन किया जायेगा। उसके बाद इन बेटियों के आवेदन पत्र का विवरण विवाह पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा। यह प्रक्रिया सामूहिक विवाह कार्यक्रम से 7 दिन पहले की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित स्थानीय निकाय की होगी। इसके बाद पात्र और अपात्र विवाह जोड़ो की सूचना विवाह पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सभी जरूरतमंद कन्याएं, विधवा, परित्यक्ता बहने इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • वर और वधु दोनों के अभिभावक मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और पुरूष की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आय का कोई बंधन नहीं रहेगा।
  • सभी वर्ग जैसे की सामान्य ,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति की बेटियां इस योजना के लिए पात्र है।
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र की बेटियां पात्र है।

MP कन्या विवाह योजना के लिए डॉक्यूमेंट

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पुत्र
  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • गरीबी रेखा से जीवन व्यापन करने वालो के लिए BPL कार्ड
  • समग्र आईडी
  • परित्यक्ता महिलाओं के लिए तलाक का प्रमाण
  • विधवा महिलाओं का लिए पति की मृत्यु का प्रमाण

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके Kanya Vivah Yojana MP के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको MP Vivah Portal 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर आना होगा।
MP Vivah Portal
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको कन्या विवाह योजना के सेक्शन में जाना होगा।
  • उसके बाद कन्या विवाह योजना फॉर्म भरना होगा।
  • अपने जरुरी डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा और सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार से आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

कन्या विवाह योजना MP के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
  • 👉 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Form MP PDF Download
  • आपको फॉर्म को सही सही भरना होगा और इसके साथ डॉक्यूमेंट अटेच करने होंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास यह फॉर्म जमा करवाना होगा और शहरी क्षेत्र के नागरिको को आयुक्त नगर निगम अथवा निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।
  • आपके फॉर्म का सत्यापन किया जायेगा।
  • अगर आप इस योजना के लिए पात्र पाए जाते है तो आपको इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

Kanya Vivah Yojana MP Status चेक कैसे करें?

अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है तो आप आसानी से ऑनलाइन अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर List Of Beneficiaries के सेक्शन में View Current Registration Status के आप्शन पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Status
  • अगले पेज पर आने के बाद आपको दो आप्शन दिखाई देंगे। एक “वधु की समग्र आईडी के द्वारा” का और दूसरा “वर की समग्र आईडी के द्वारा” का।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP
  • आपको इन दोनों में से कोई एक सेलेक्ट करना है और उसके नंबर दर्ज करके “सदस्य की जानकारी देंखे” के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन का पूरा विवरण आ जायेगा।

कन्या विवाह योजना का पैसा कैसे चेक करें?

आप अपने बैंक में जाकर अपना पैसा चेक कर सकते है और इसके अलावा आप अपने बैंक की पासबुक का प्रिंट निकलवाकर भी अपना पैसा चेक कर सकते है। अगर आपने Kanya Vivah Yojana MP के लिए आवेदन किया है तो आप आसानी से अपना पैसा चेक कर सकते है:

  • इसके लिए आपको विवाह पोर्टल पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर List Of Beneficiaries के सेक्शन में List of Beneficiaries Received Payment के आप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आपको जिला, जनपद पंचायत, विवाह योजना का नाम, दिनांक आदि सेलेक्ट करना है।
  • जानकारी को सेलेक्ट करने के बाद सूचि आपके सामने ओपन हो जाएगी जिसमे आप यह चेक कर सकते है की आपको पैसा मिला है या फिर नहीं।

हेल्पलाइन नंबर

  • Phone : 0755-2556916
  • Email : dir[dot]socialjustice[at]mp[dot]gov[dot]in

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Kanya Vivah Yojana MP 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। यदि आप एक कन्या है और आप अपने विवाह का खर्च नहीं उठा सकती है तो आप इस योजना के साथ जुड़ सकती है और अपने सपने की शादी को पूरा कर सकती है। आवेदन करने के बाद आप अपना नाम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट mp 2023 में चेक कर सकते है। यदि आपको इस योजना में आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

FAQs

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में क्या क्या कागज लगते हैं?

आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण, समग्र आईडी, पहचान प्रमाण, आयु प्रमाण जैसे डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कितना पैसा मिलता है?

इस योजना के तहत 55,000 रूपये की वित्तीय मदद बेटी के नाम पर स्वीकृत होती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का फार्म कैसे भरें?

आपको सबसे पहले फॉर्म लेना होगा और उस फॉर्म में आपको वर वधु का नाम , माता पिता का नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना है और इसे सम्बन्धित विभाग के पास जमा करवाना है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का पैसा कैसे चेक करें?

आप अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर या विवाह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने पैसे को चेक कर सकते है।

Leave a Comment