मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ 2023: इस आर्टिकल में हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू की गई कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रदेश की कन्याओं को उनके विवाह पर वित्तीय मदद देती है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा। आपको बता दे की पहले इस योजना में कन्या के विवाह पर उसे 25,000 रु. की वित्तीय मदद दी जाती थी लेकिन बजट सत्र 2023-24 के दौरान की राशी को बढाकर के 50,000 रु. कर दिया गया है। यानि की अब लाभार्थी बालिका को 50,000 रु. की वित्तीय मदद मिलेगी।
इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप by स्टेप जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ 2023
यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू की गई सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। प्रदेश की वे बेटियां जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करती है या जो अपने शादी का खर्च नहीं उठा सकती है उनको इस छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जाता है।
पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ के तहत कन्या को विवाह खर्च के लिए 25,000 रु. की वित्तीय मदद दी जाती है लेकिन बजट सत्र 2023-23 के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा इस राशी को दोगुना करके 50,000 रु. कर दिया गया है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कन्या विवाह योजना फॉर्म PDF Download CG करना होगा। एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती है।
Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Overview
आर्टिकल का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2023 |
वित्तीय मदद | 50,000 रु. |
लाभार्थी | बेटियां |
ऑफिसियल वेबसाइट | cgwcd.gov.in |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ के लाभ
- प्रदेश की एसी बेटियां जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रही है जो अपनी शादी का खर्च नहीं उठा सकती है वे कन्या इस योजना का लाभ ले सकती है।
- इस योजना के तहत कन्या के विवाह पर उसको सरकार के द्वारा 50,000 रु की वित्तीय मदद दी जाती है।
- जो भी कन्या इस योजना का लाभ लेना चाहती है वह इस योजना का आवेदन फॉर्म भरकर इस कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- एक परिवार की दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जो विधवा, अनाथ, परित्यक्ता कन्याएं है उनको भी Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana CG का लाभ दिया जायेगा।
- जो माता पिता अपनी बेटी के शादी का खर्च नहीं उठा सकते है वे भी अब आसानी से अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर सकते है।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ से कन्याओं को समाज में सम्मान मिलेगा और उनको को बोझ नहीं समझेगा।

CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
- विधवा, अनाथ, परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है।
- एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां पात्र है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सभी बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ के लिए आवेदन कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है:
- आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास के पास जाकर आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको इनमे से किसी एक के पास जाना होगा।
- वहां से आपको कन्या विवाह योजना फॉर्म 2023 लेना होगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है जैसे की नाम, पिता का नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि।
- इस फॉर्म के साथ आपको डॉक्यूमेंट अटेच करना है और इसे वहीँ पर जमा करवा देना है।
- सम्बन्धित अधिकारीयों के द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जायेगा और अगर आप इस योजना के लिए पात्र होते है तो आपको इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
- इस प्रकार से आप इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ के लिए आवेदन कर सकते है।
- अन्य जानकारी के लिए आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। अगर आपको भी अपनी बेटी की शादी करने में पैसो को लेकर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है।
FAQs
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कितना पैसा मिलता है?
छत्तीसगढ़ में लाभार्थी बालिका को 50,000 रु. की वित्तीय मदद दी जाती है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का फॉर्म कैसे भरें?
सबसे पहले आपको इसका फॉर्म लेना होगा। इसके बाद आपको उसमे अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना है और अपने नजदीकी आंगन बाड़ी केंद्र में जाकर जमा करवा देना है।