Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana Rajasthan 2023: राजस्थान सरकार प्रदेश के नागरिको के हित के लिए समय समय पर कई प्रकार की योजना लेकर आ रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना है जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में जानकारी प्राप्त करेंगे।
यह योजना पशु बीमा योजना राजस्थान 2023 के तहत आती है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार प्रदेश के पशुपालकों को 40 हजार रूपये का कामधेनु पशु बीमा देगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसमें आवेदन कर सकते है जिसकी पूरी प्रोसेस इस आर्टिकल में हम आपको प्रदान करेंगे।
इस पोस्ट में क्या है:-

Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana 2023
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा बजट 2023-24 के दौरान इस योजना की घोषणा की गई है। जुलाई माह से यह योजना पुरे प्रदेश में पूरी तरह से लागु हो जाएगी। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत सरकार पशुपालकों को दुधारू गौ वंषीय पशुधन की अकारण मृत्यु होने पर होने वाले नुकसान की सुरक्षा प्रदान करेगी।
इस Kamdhenu Pashu Bima Yojana के तहत पशुपालकों को दुधारू गौ वंषीय पशुधन पर 40,000 रूपये का बिमा सरकार देगी। एक पशुपालक को अधिकतम 2 दुधारू गौ वंषीय पशुधन के लिए यह बिमा दिया जायेगा। यानि की अगर आपकी दो दुधारू गौ वंषीय पशुधन की किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो आप प्रतेक पशु के लिए 40 हजार यानि की दोनों के लिए 80 हजार रूपये का बिमा प्राप्त कर सकते है।
Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना 2023 |
राज्य | राजस्थान |
घोषणा कब की गई | बजट 2023-24 में |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभ | ₹ 40,000 का प्रति पशु बिमा |
लाभार्थी | पशुपालक और किसान |
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लाभ और विशेषताएं
- राजस्थान सरकार ने इस योजना के तहत 750 करोड़ रूपये का वार्षिक बजट रखा है।
- इस योजना से राज्य के 20 लाख से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।
- इस Pashu Bima Yojana Rajasthan के तहत सरकार दुधारू गौ वंषीय पशुओं की अकाल मृत्यु होने पर प्रतेक पशु के लिए 40 हजार का बिमा देगी।
- जिन पशुपालकों की वार्षिक आय 8 लाख रूपये या इससे कम है उन्हें निः शुल्क यह बिमा मिलेगा और जिन पशुपालकों की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक है उनको प्रतिवर्ष प्रतेक पशु के लिए 200 रूपये का मामूली प्रीमियम देना होगा।
- मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना राजस्थान को जुलाई माह से पूरी तरह से शुरू कर दिया जायेगा।
- आप कामधेनु योजना ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- लाभार्थी को दी जाने वाली यह राशी सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी।
- राजस्थान सरकार ने प्रदेश भर में महंगाई राहत कैंप का आयोजन किया है जहां पर जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
अब अब दुधारू भैंस का भी होगा बिमा
Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana को लेकर सरकार ने लोगो के लिए एक नई खुशखबरी जारी की है। इस योजना के तहत अब दुधारू गौवंश के साथ साथ दुधारू भैंस का भी बिमा किया जायेगा। अगर आपके परिवार में आप दुधारू भैंस का पालन करते है और किसी कारण उस भैंस की मृत्यु हो जाती है तो आप प्रतेक भैंस के लिए 40 हजार रूपये का बिमा प्राप्त कर सकते है।
मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गौवंश के साथ अब दुधारू भैंस का भी होगा बीमा -पशुपालन मंत्री
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) May 2, 2023
महंगाई राहत कैम्प के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रूपए तक का बीमा पूर्णतया निःशुल्कhttps://t.co/fy9Znf04nj
राजस्थान मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को दुधारू पशुओं की मृत्यु होने पर बिमा प्रदान करना है। जैसा की दोस्तों हम जानते है की राज्य में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अधिकांश लोग रोजगार के लिए पशुधन पर निर्भर है। वे दुग्ध उत्पादन करने के लिए पशुओं का पालन करते है। लेकिन अगर किसी कारण से दुधारू गौ वंषीय पशुधन की मृत्यु हो जाती है तो उनके पास इतने पैसे नहीं होते है की वे दूसरा पशु तत्काल खरीद सके। इस स्थिति में राजस्थान सरकार की यह Rajasthan Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana 2023 पशुपालकों के लिए एक वरदान साबित होगी।
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना राजस्थान के लिए पात्रता
- आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- जो पशुपालक दुधारू पशुओं को पालते है उनको दुधारू गौ वंषीय पशुधन और दुधारू भैंस पर इस योजना का लाभ मिलेगा।
- सिर्फ दुधारू पशुओं पर बिमा लाभ मिलेगा।
- ₹ 8 लाख से कम वार्षिक आय वाले लोगो को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।
- अगर आपकी वार्षिक आय ₹ 8 लाख से अधिक है तो आपको प्रतिवर्ष 200 रूपये प्रति पशु पर देना होगा।
Mukhyamantri Kamdhenu Bima Yojana के लिए डॉक्यूमेंट
- जन आधार कार्ड
- निवास प्रमाण
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आय प्रमाण
- आयु प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- अन्य डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना राजस्थान के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको बता दे दोस्स्तो की बजट 2023-24 में इस योजना की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक इस योजना में आवेदन शुरू नहीं हुए है और ना ही अभी तक इस योजना के तहत कोई ऑफिसियल वेबसाइट जारी की गई है। जैसे ही सरकार इस योजना को लेकर आवेदन शुरू करती है तो हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए दोस्तों आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को अपने पास save करके रख लें ताकि जब भी कोई न्यू अपडेट आये तो आपको सबसे पहले इसकी जानकारी मिल सके।
Important links
Placements-icai Home Page | क्लिक करें |
Join telegram | क्लिक करें |