मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023: इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही चिरंजीवी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। यह एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। पहले इस योजना के तहत 10 लाख रु. तक का बिमा मिलता है लेकिन बजट सत्र 2023-24 के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा इस राशी को बढाकर 25 लाख रु. कर दिया गया है।

इस योजना के तहत 25 लाख रु. तक का निः शुल्क स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। इस योजना के तहत आप किसी भी प्राइवेट या सरकारी हॉस्पिटल में जाकर 25 लाख रु. तक का फ्री इलाज प्राप्त कर सकते है।

इस आर्टिकल में दोस्तों हम विस्तार से जानेगे की हम किस प्रकार से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले सकते है इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

in this post:

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023

राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई यह योजना सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। चिरंजीवी योजना के लाभ अनेक है। प्रदेश के हजारों लोगो को इस योजना का लाभ मिला है और मिल रहा है। इस योजना के तहत 25 लाख रु. तक का स्वास्थ्य बीमा फ्री में दिया जाता है और 10 लाख रु. तक का दुर्घटना बिमा दिया जाता है।

इस योजना में अनेक प्रकार की बिमारियों का इलाज किया जाता है जिसके लिए सरकार ने चिरंजीवी योजना बीमारी लिस्ट को भी जारी किया है। अनेक सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना राजस्थान के साथ पंजीकृत है।

1 मई 2021 को राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को शुरू किया गया है। Chiranjeevi Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास जन आधार कार्ड का होना जरुरी है। आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रु. तक का दुर्घटना बिमा ले सकते है।

अगर आपके पास जन आधार कार्ड नहीं है तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर बनवा सकते है। इस योजना में कई प्रकार की बिमारियों को सामिल किया गया है जिनके तहत लाभ लिया जा सकता है।

प्रदेश के नागरिकों को महंगाई राहत कैंप के माध्यम से भी इस मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। आप यहाँ से चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इस लेख की मदद से आप चिरंजीवी योजना में अपना नाम देख सकते है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Overview

आर्टिकल का नाममुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2023
राज्यराजस्थान
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
लाभ25 लाख रु. का फ्री इलाज
10 लाख रु. का दुर्घटना बिमा
आवेदन मोडऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटchiranjeevi.rajasthan.gov.in
हेल्पलाइन नंबर181

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ और विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार प्रदेश के सभी नागरिको को इस योजना के तहत 25 लाख रु. तक का फ्री इलाज उपलब्ध करवाती है।
  • Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana के तहत 10 लाख रु. तक का दुर्घटना बिमा भी दिया जाता है।
  • सरकारी हॉस्पिटल के साथ साथ प्राइवेट हॉस्पिटल भी इस योजना के तहत लोगो को फ्री में इलाज उपलब्ध करवा रहे है।
  • मरीज जब अस्पताल में भर्ती होता है तो उसके 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक उस बिमारी से सम्बन्धित सारे अस्पताल से जुड़े खर्चे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 के तहत कवर किये जाते है।
  • इस योजना में हॉस्पिटल के विभिन खर्च जैसे की पंजीकरण शुल्क, बिस्तर का खर्च, दवाइयों का खर्च, एक्स-रे, विभिन प्रकार की जांच के खर्चे आदि कवर किये जाते है।
  • राष्ट्रीय खाद्द सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के लाभार्थियों को आवेदन करने की जरूरत नहीं है और ना ही प्रीमियम देने की जरूरत है क्यूंकि इनका प्रीमियम राज्य सरकार के द्वारा वाहन किया जाता है।
  • लघु एवं सीमांत किसान, संविदा कर्मी एवं आया लाभार्थी का प्रीमियम राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जायेगा लेकिन अन्य परिवारों को 850 रु. का प्रीमियम प्रतिवर्ष देना होता है।
  • आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना में आयु की कोई सीमा नहीं है।
  • प्रदेश का कोई भी नागरिक इस योजना के साथ जुड़ सकता है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होता है जो आप खुद से कर सकते है या फिर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या ई मित्र पर जाकर कर सकते है।

चिरंजीवी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आपके पास जन आधार कार्ड होना जरुरी है।
  • आप जन आधार पंजीयन रशीद भी दे सकते है।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जैसा की दोस्तों हमने आपको बताया की आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या खुद से इस योजना में आवेदन कर सकते है। खुद से रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको राजस्थान SSO की ऑफिसियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
  • अगर आपकी पहले से SSO आईडी बनी हुई है तो आपको लॉग इन करना है लेकिन अगर आपकी ID नहीं बनी हुई है तो आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके आईडी बनाना और लॉग इन करना है।
  • लॉग इन होने के बाद आपको डैशबोर्ड पर चिरंजीवी योजना का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Registration for Chiranjeevi Yojana के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी श्रेणी एक आधार पर Free या Paid के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके पुरे परिवार की जानकारी आपको दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको अपने परिवार में से किसी एक सदस्य का डिजिटल हस्ताक्षर करना होगा जिसके लिए आपको आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • आपको वो OTP दर्ज करना है और वेरीफाई करना है।
  • फिर आपको कुछ डॉक्यूमेंट अपलोड करना है और फॉर्म को सबमिट करना है।

चिरंजीवी योजना Status चेक कैसे करें?

अगर आपने इस योजना में आवेदन किया है तो आप आसानी से ऑनलाइन अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है:

  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे” का सेक्शन दिखाई देगा।
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana status
  • आपको बॉक्स में अपना जन आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिको की मदद करना है। जैसा की दोस्तों हम जानते है की हमारे देश में स्वास्थ्य सुविधाएँ कितनी महंगी है। गरीब लोग इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकते है जिसकी वजह से उन्हें सही से ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता है। इसलिए राजस्थान सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। इस योजना से अब वे नागरिक जो गरीब है वे भी 25 लाख रु. तक का फ्री इलाज करवा सकते है। इस योजना की जितनी सराहना की जाये उतनी कम है।

Chiranjeevi Yojana Premium कितना देना होता है और किन्हें देना होता है?

इस मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कुछ परिवार ऐसे जिन्हें प्रतिवर्ष कुछ प्रीमियम का भुगतान करना होगा अगर वे इस योजना का लाभ लेना कहते है। किन परिवारों को यह देना होगा और कितना देना होगा इसकी जानकारी आप निचे दी गई इमेज में देख सकते है:

Chiranjeevi Yojana Premium

चिरंजीवी योजना हेल्पलाइन नंबर

  • टोल फ्री नंबर – 181

निष्कर्ष

राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में विस्तार से दी है। दोस्तों यदि आप बीमारी में होने वाले खर्चे को नहीं उठा पा रहे है तो आप इस योजना के तहत जुड़कर 25 लाख रु. तक का फ्री इलाज प्राप्त कर सकते है।

आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान PDF फोर्मेंट में इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

FAQs

चिरंजीवी योजना कार्ड कैसे बनाये?

इसके लिए आपको आवेदन करना होगा। आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे जोड़े?

आप राजस्थान SSO की ऑफिसियल वेबसाइट से खुद से या फिर अपने नजदीकी ई मित्र पर जाकर इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है।

चिरंजीवी बीमा कितने का होता है?

इस योजना में 25 लाख रु. तक का फ्री इलाज दिया जाता है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए कौन पात्र है?

राजस्थान के सभी लोग इस योजना के लिए पात्र है।

Leave a Comment