मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना: Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023: राजस्थान सरकार नागरिको के हित के लिए समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना लेकर आ रही है। इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। बहुत से लोग दोस्तों इस चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को एक ही समझते है लेकिन ये दोनों योजनायें अलग अलग है।

1 मई 2022 से इस योजना को शुरू किया गया है। और ये दोनों योजनायें अलग अलग प्रकार से काम करती है। इस योजना के तहत 10 लाख रु. तक का निः शुल्क दुर्घटना बीमा दिया जाता है। पहले बिमा की राशी 5 लाख रु. थी लेकिन बजट सत्र 2023-24 की घोषणा के दौरान इस राशी को बढाकर के 10 लाख रु. कर दिया गया है।

अगर आप भी Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है।

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023

इस योजना के तहत परिवार में किसी सदस्य की किसी कारण से मृत्यु होने पर या स्थाई विकलांगता होने पर 10 लाख रु. तक का निः शुल्क दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ पंजीकृत होने जरुरी है। वे सभी परिवार जो चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के तहत बीमित है वे इस योजना के लिए पात्र माने जायेंगे।

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास जन आधार कार्ड होना जरुरी है और आपका नाम जन आधार कार्ड में पंजीकृत होना जरुरी है। इस योजना में कई प्रकार की दुर्घटना को सामिल किया गया है जिसके तहत आप बिमा प्राप्त कर सकते है।

अगर किसी व्यक्ति की प्राकृतिक मृत्यु होती है तो इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा। इस योजना का सञ्चालन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के द्वारा किया जाता है।

बीमित परिवार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर या विकलांगता होने की स्थिति में दुर्घटना बीमा दिया जायेगा। दुर्घटना बीमा के तहत दी जाने वाली यह राशी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी जो बैंक खाता जन आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के तहत आपको कोई वार्षिक प्रीमियम नहीं देना होता है। महंगाई राहत कैंप के माध्यम से भी इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना राजस्थान
राज्यराजस्थान
बिमा राशी10 लाख रु. तक
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
वर्ष2023
ऑफिसियल वेबसाइटmcdbysipf.rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत सामिल दुर्घटनाएं

  • मकान से ढ़हने पर होने वाली मृत्यु या क्षति
  • सड़क दुर्घटना होने पर मृत्यु या क्षति
  • रासायनिक दर्वों के छिड़काव के कारण मृत्यु या क्षति
  • बिजली के झटके से होने वाली मृत्यु या क्षति
  • जलने से होने वाली मृत्यु या क्षति
  • डूबने से होने वाली मृत्यु या क्षति
  • ऊंचाई से गिरने पर होने वाली मृत्यु या क्षति

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के तहत दी जाने वाली वित्तीय मदद

इस योजना के तहत निम्न प्रकार से बिमा की राशी दी जाएगी:

दुर्घटना में परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर5 लाख रु.
दुर्घटना में परिवार के एक से अधिक सदस्य की मृत्यु होने पर10 लाख रु.
दुर्घटना में दोनों हाथों या दोनों पैरों या दोनों आँखों अथवा
एक हाथ एवं एक पैर या एक हाथ एवं एक आँख या एक पैर
एवं एक आँख की पूर्ण क्षति पर (पार्थक्य होने/ इन अंगों के पूर्णतः निष्क्रिय होने पर )
3 लाख रु.
दुर्घटना में एक हाथ/ पैर/ आँख/ की पूर्ण क्षति पर (पार्थक्य होने/ पूर्णतः निष्क्रिय होने पर)1.5 लाख रु.

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमित परिवार ही इस योजना के लिए पात्र है।
  • आपका नाम जन आधार कार्ड में होना जरुरी है।
  • आपके बैंक खाते से जन आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • प्राकृतिक मृत्यु होने पर लाभ नहीं दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए डॉक्यूमेंट

  • जन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट / एफ आई आर आदि।
  • चिकित्सालय की रिपोर्ट
  • आयु प्रमाण
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत होने का प्रमाण
  • अन्य डॉक्यूमेंट

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में दावा प्रक्रिया

किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर आपको 90 दिन में दावा प्रस्तुत करना होगा। दावेदार के मोबाइल नंबर पर स्वीकृत या अस्वीकृति की सूचना दी जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आपको यह दावा प्रपत्र की पूर्ति करनी होगी।

Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन पंजीकरण के आप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Redirect To SSO के आप्शन पर क्लिक करें।
  • आप राजस्थान SSO की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है।
  • आपको यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना है।
  • उसके बाद दुर्घटना बीमा योजना के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर फॉर्म भरें और सबमिट करें।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना Status चेक कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट mcdbysipf.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन की स्थिति जानें” के आप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा जिसमे आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और खोजें के आप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

  • ईमेल: pd[dot]mcdby[at]rajasthan[dot]gov[dot]in
  • टोल फ्री नंबर: 181

निष्कर्ष

राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से हमने इस आर्टिकल में दी है। साथ में यह भी जानकारी दी गई है की कोन कोन लोग इस योजना का लाभ ले सकते है और किस प्रकार से इस योजना में आवेदन कर सकते है। अगर आपको इस योजना के बारे में अन्य जानकारी लेनी है तो आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

FAQs

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा कैसे प्राप्त करें?

इस योजना के तहत बिमा प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा जो आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है।

चिरंजीवी दुर्घटना बीमा कितना मिलता है?

इस योजना में 10 लाख रु. तक का बिमा मिलता है।

Leave a Comment