नरेगा जॉब कार्ड मध्य प्रदेश 2023 MP Job Card List : सरकार ने मध्य प्रदेश की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को जारी कर दिया है. अब प्रदेश का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से नरेगा जॉब कार्ड एमपी लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक कर सकता है और अपना मध्यप्रदेश जॉब कार्ड डाउनलोड भी कर सकता है.
इस आर्टिकल में हम आपको एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने के बारे में स्टेप by स्टेप प्रोसेस के बारे में बतायेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है।
इस पोस्ट में क्या है:-

MP Job Card List 2023
जैसा की आप जानते है दोस्तों की नरेगा योजना के तहत लाभार्थी को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है. एमपी नरेगा योजना में काम करने के लिए लाभार्थी के पास जॉब कार्ड का होना जरुरी है. जिन लोगो ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है उनको अपना नाम MP Job Card List 2023 में चेक करना होगा.
अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आप नरेगा योजना के तहत कार्य कर सकते है और रोजगार प्राप्त कर सकते है। एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 देखने के लिए आपको कहीं जाना नहीं बल्कि आप ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से अपने घर बैठे इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
समय समय पर ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा यह सूचि जारी की जाती है। इस सूचि में उन लोगो के नाम जोड़े जाते है जो इस योजना के लिए पात्र होते है। और उन लोगो के नाम हटाये जाते है जो अपात्र होते है या गलत तरीके से नरेगा योजना में आवेदन किया है।
- यह भी पढ़े – ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी कैसे देखें?
- यह भी पढ़े – नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें
Nrega MP List Highlight
आर्टिकल का नाम | मनरेगा मध्यप्रदेश लिस्ट कैसे देखें? |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश 2023 में अपना नाम कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको एमपी नरेगा जॉब कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in mp पर आना होगा।
- फिर आपको Generate Reports के सेक्शन में Job Card के आप्शन को सेलेक्ट करना है।

- अगले पेज पर सभी राज्यों की लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी.
- इसमें से आपको मध्य प्रदेश राज्य को सेलेक्ट करना है।

- आपके सामने रिपोर्ट फॉर्म ओपन हो जायेगा.
- इसमें आपको फाइनेंसियल इयर, जिला, ब्लाक, पंचायत को सेलेक्ट करना है और उसके बाद Proceed के आप्शन पर क्लिक करना है।

- अगले पेज पर आपको R1.Job Card/Registration के सेक्शन में Job card / Employment Register के आप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इतना करने के बाद आपके सामने एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 ओपन हो जाती है।
- आपको इस लिस्ट में अपना नाम चेक करना है. अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आपको अपने नाम के सामने अपने नरेगा जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपका जॉब कार्ड ओपन हो जायेगा।
- आप प्रिंट पर क्लिक करके इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
मध्य प्रदेश में मनरेगा की मजदूरी कितनी है?
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नई मनरेगा की मजदूरी को जारी किया गया है। वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में मनरेगा की मजदूरी 221.00 रु. प्रतिदिन है। आप इस लिंक पर क्लिक करके सभी राज्यों की मनरेगा की मजदूरी दर चेक कर सकते है।
MP Job Card List 2023 चेक करना बहुत आसान है दोस्तों। लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले नरेगा MP की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। उसके बाद जॉब कार्ड के सेक्शन में क्लिक करना होगा। फिर मध्य प्रदेश राज्य को सेलेक्ट करे। उसके बाद वर्ष, जिला, पंचायत और गाँव को सेलेक्ट करें। इतना करने के बाद लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। यहाँ से आप नरेगा मध्य प्रदेश लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
FAQs
नरेगा योजना क्या है?
यह भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना है जिसके तहत नागरिको को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है।
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें मध्य प्रदेश?
जॉब कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर आयें. फिर मध्य प्रदेश को सेलेक्ट करे. उसके बाद फाइनेंसियल इयर, जिला, ब्लाक, पंचायत को सेलेक्ट करे और आपके सामने ग्राम पंचायत जॉब कार्ड लिस्ट आ जाएगी।
मध्यप्रदेश में मनरेगा मजदूरी कितनी है?
मध्य प्रदेश में मनरेगा मजदूरी 221.00 रु. प्रतिदिन है।