मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं? 2023 Mobile Se Ration Card Kaise Banaye Online: राशन कार्ड बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है जिसकी मदद से आप सरकार के द्वारा दिया जाने वाला राशन बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आप ऑनलाइन न्यू राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं? की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। आप चाहे देश के किसी भी राज्य या गाँव से हो आप इस आर्टिकल की मदद से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

Mobile Se Ration Card Kaise Banaye Online
राशन कार्ड के लिए केवल वह ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो इसके लिए पात्रता रखता है। साथ ही आपके पास जरुरी डॉक्यूमेंट भी होने चाहिए। भारत सरकार ने न्यू राशन कार्ड बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को शुरू कर रखा है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आप भारत सरकार की कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकते है। न्यू राशन कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया आगे स्क्रीनशॉट के माध्यम से दी गई है ताकि आपको सही से पूरी प्रोसेस समझ में आ सके। आप नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
Mobile Se Ration Card Kaise Banaye Overview
आर्टिकल का नाम | ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनायें? |
वर्ष | 2023 |
राज्य | सभी राज्यों के लिए |
राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | nfsa.gov.in |
नया राशन कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- एक सरकारी कर्मचारी पात्र नहीं है।
- अगर आप आयकर दाता है तो भी आप आवेदन नहीं कर सकते है।
- आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
- आपके पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- जाती प्रमाण
- आयु प्रमाण
- आय प्रमाण
- निवास प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- नरेगा जॉब कार्ड
ऑनलाइन मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके ऑनलाइन न्यू राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है:
- सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्द सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर आना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Sign In / Register के आप्शन में Public Log In के आप्शन पर क्लिक करना है।

- इस पेज पर आपको लॉग इन फॉर्म के निचे New User! Sign up here का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।

- आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें मांगी गई जानकारी को दर्ज करके आपको यूजर नाम और पासवर्ड बनाना होगा। फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना है।

- आपके आधार कार्ड में जो भी मोबाइल नंबर पंजीकृत है उस पर एक OTP सेंड किया जायेगा जो आपको दर्ज करना है और Submit OTP के आप्शन पर क्लिक करना है।

- इतना करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाता है। अब आपको इस पोर्टल पर लॉग इन करना है।
- लॉग इन होने के बाद आपको New Ration Card application का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे। उसके बाद अपना राज्य सेलेक्ट करे।

- इतना करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड फॉर्म ओपन हो जायेगा। इसमें मांगी गई जानकारी को आपको सही सही दर्ज करना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जायेगा और आपका राशन कार्ड बन जायेगा।
न्यू राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है:
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे राशन कार्ड का फॉर्म प्राप्त करना होगा जो आप अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
- इसके बाद आपको फॉर्म को सही सही भरना है।
- फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट अटेच करने है।
- और इस फॉर्म को अपने नजदीकी खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।
- इस प्रकार से आप ऑफलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं? के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से इस आर्टिकल में दी गई है। ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आपको राष्ट्रिय खाद्द सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। ऑफलाइन आप अपने नजदीकी खाद्द विभाग के कार्यालय में जाकर कर सकते है। अगर आपको राशन कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।
FAQs
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाए जाते हैं?
आप खाद्द सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाकर ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।