Mera Ration App in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको मेरा राशन ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार के द्वारा इस एप को शुरू किया गया है। इस एप की मदद से आप राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी चेक कर सकते है जैसे की राशन कार्ड स्टेटस, लिस्ट, रजिस्टर, लॉग इन आदि।
भारत के कोई भी नागरिक इस एप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकता है। लेकिन बहुत से लोगो को यह पता नहीं है की उन्हें किस प्रकार से इस एप का उपयोग (How to use mera ration app) करना है।
आप इस एप की मदद से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते है। इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में मेरा राशन ऐप डाउनलोड करने और इसके उपयोग करने के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

Mera Ration App in Hindi
जैसा की दोस्तों हम जानते है की राशन कार्ड हमारे लिए बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है। प्रतेक राज्य की अलग अलग खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट होती है जहाँ से आप राशन कार्ड की मदद से अनेक प्रकार के लाभ ले सकते है। राशन कार्ड की मदद से हम राशन जैसे की गेहूं, चावल, दाल आदि बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है।
अगर आपको अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट समझ में नहीं आ रही है तो आप अपने मोबाइल फोन में Mera Ration app Download कर सकते है। इस एप की मदद से आप राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है।
यह एप 13 से अधिक भाषा में उपलब्ध है। आप अपने राज्य के अनुसार इस Mera Ration App में भाषा का चयन कर सकते है। इस एप पर आप अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करके आसानी से रजिस्टर कर सकते है। आप वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ इस एप की मदद से ले सकते है।
Mera Ration App Overview
एप का नाम | मेरा राशन ऐप |
योजना का नाम | राशन कार्ड योजना |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | नागरिको को सुविधा प्रदान करना |
मेरा राशन ऐप डाउनलोड कैसे करें?
सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में यह Mera Ration App डाउनलोड करना होगा जिसके लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Google play store को ओपन करें।
- सर्च बॉक्स में Mera Ration को सर्च करें।

- आपके सामने एप ओपन हो जायेगा।
- अब आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके डिवाइस में यह एप डाउनलोड होकर आ जायेगा।
- अब आप इस एप का उपयोग आसानी से कर सकते है।
Mera Ration App Registration कैसे करें?
- इस एप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इस एप को ओपन करना होगा।
- एप के होम पेज पर आपको Registration का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको बॉक्स में अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और Submit के आप्शन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आप इस एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Eligibility Criteria चेक कैसे करें?
- सबसे पहले Mera Ration App को ओपन करें।
- होम पेज पर Eligibility Criteria के आप्शन पर क्लिक करें।

- फिर राशन कार्ड या आधार कार्ड में से कोई एक सेलेक्ट करें।
- जो सेलेक्ट करते है उसका नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद आपके सामने Eligibility Criteria से जुड़ी जानकारी आ जाएगी।
Mera Ration app Login कैसे करें?
- इस एप पर लॉग इन करने के लिए सबसे पहले एप को ओपन करें।
- उसके बाद Login के आप्शन पर क्लिक करें।

- अगले पेज पर आने के बाद सबसे पहले अपने राज्य को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करके आप लॉग इन कर सकते है।
आधार सीडिंग कैसे करें?
अगर आपको नहीं पता है की आपके राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक है या फिर नहीं तो आप इसे ऑनलाइन निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके चेक कर सकते है:
- सबसे पहले एप को ओपन करें।
- होम पेज पर Aadhaar Seeding के आप्शन पर क्लिक करें।

- अगले पेज पर आधार कार्ड नंबर या राशन कार्ड नंबर में से एक दर्ज करें।
- फिर सबमिट करें।
- इसके बाद आपके सामने आधार सीडिंग से जुड़ी जानकारी आ जाएगी।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गये Mera Ration App के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। अब आप अपने मोबाइल फोन में यह एप डाउनलोड कर सकते है और राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर आपको इस एप का उपयोग करना नहीं आता है तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
FAQs
मेरा राशन ऐप कैसे खोलें?
आप अपने मोबाइल फोन में यह एप डाउनलोड करके इसे सीधे ओपन कर सकते है।
राशन कार्ड चेक करने के लिए कौन सा ऐप है?
आप मेरा राशन ऐप की मदद से राशन कार्ड को चेक कर सकते है।
मेरा राशन में लॉगिन कैसे करें?
सबसे पहले एप को ओपन करें। इसके बाद लॉग इन के आप्शन पर क्लिक करें। यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करें और लॉग इन करें।
मेरा राशन ऐप कैसे डाउनलोड करें?
आप अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर की मदद से इस एप को डाउनलोड कर सकते है।