Ladli Behna Yojana MP apply online : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई योजना को शुरू किया है जिसका नाम लाडली बहना योजना है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय मदद देगी यानि की प्रतिवर्ष 12,000 रूपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी।
5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा। इस आर्टिकल में हम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे जैसे की आवेदन कैसे करें, पात्रता, डॉक्यूमेंट आदि, इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े।
इस पोस्ट में क्या है:-

Ladli Behna Yojana MP 2023 क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए और उनको हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए अनेक प्रकार की सरकारी योजना लेकर आ रही है जिनमे से एक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाएगी जो महिला के खाते में DBT के माध्यम से सीधे ट्रान्सफर की जाएगी। Ladli Behna Yojana MP का लाभ लेने के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए जिसमे DBT सक्रिय होना चाहिए।
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए आपको कहीं जाना नहीं है बल्कि सरकार के द्वारा प्रदेश में जगह जगह पर सिविर का आयोजन किया जायेगा जिसकी माध्यम से आप आवेदन कर सकते है। इस योजना में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना में आवेदन करने से पहले आपको लाडली बहना योजना पात्रता के बारे में जानकारी होना जरुरी है ताकि आपको पता लग सके की कोन कोन इस योजना में आवेदन कर सकते है।
आपको बता दे दोस्तों की इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको लाडली बहना योजना ई केवाईसी करना जरुरी है। अगर आप ई KYC नहीं करते है तो आपके खाते में इस योजना की राशी नहीं आएगी।
- यह भी पढ़े – लाडली बहना योजना स्टेटस चेक करें
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभ | 1000 रु प्रतिमाह |
लाभार्थी | महिलाएं |
आवेदन मोड | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
एमपी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का उद्देश्य
सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनको आजीविका से विकसति करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। महिला इन पैसो की मदद से रोजगार की तलाश कर सकती है और अपने बच्चो के स्वास्थ्य एवं पोषण की भरपाई कर सकती है। Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2023 से महिलाओं को पैसो को लेकर दुसरो पर निर्भरता कम होगी।
आवेदन करने वाली महिलाओ को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए सरकार ने इस योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुर किया है जिसकी मदद से आप इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते है। अगर आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाता है तो आपका नाम लाडली बहना योजना की लिस्ट में जोड़ दिया जायेगा जिसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते है।
अब जियो लाड़ली बहना
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 25, 2023
बढ़ चलो लाड़ली बहना
मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक।#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना के तहत फॉर्म भरना आज से हुए प्रारंभ। pic.twitter.com/AMvr0g09Xk
Ladli Behna Yojana MP 2023 की विशेषताएं
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 मार्च 2023 को इस योजना को लागू किया गया है।
- इस योजना के तहत महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रूपये की मदद दी जाएगी यानि की 12,000 रूपये की मदद प्रतिवर्ष दी जाएगी।
- राज्य में शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसकी मदद से महिला इस योजना में आवेदन कर सकती है।
- CM Ladli Behna Yojana के तहत दी जाने वाली राशी लाभार्थी महिला के खाते में सीधे ट्रान्सफर की जाएगी।
- आप केम्प या सिविर पर इस योजना का फॉर्म ले सकते है या फिर इस आर्टिकल में फॉर्म का लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप डाउनलोड कर सकते है।
- Ladli Behna Yojana MP का लाभ लेने के लिए आपको eKYC करना जरुरी है जो आप खुद से भी कर सकते है या फिर अपने नजदीकी किसी जन सेवा केंद्र पर जाकर करवा सकते है।
- आवेदन पूरी तरह निः शुल्क है इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, अगर आपसे कोई पैसो की मांग करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते है।
- ऑफिसियल वेबसाइट की मदद से आप ऑनलाइन अपना लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।
आपका बैंक खाता आधार लिंक और DBT सक्रिय होना चाहिए
इस योजना के तहत दी जाने वाली 1000 रूपये की राशी आपके बैंक खाते में DBT यानि की Direct Benefit Transfer की मदद से सीधे ट्रान्सफर की जाएगी। आपके बैंक खाते में आपका आधार लिंक होना भी जरुरी है। अगर आपने अभी तक आधार लिंक नहीं करवाया है तो आप अपने बैंक में जाकर करवा सकते है। अगर आपके बैंक खाते में DBT सक्रिय है तो यह राशी उसी महिला को मिलेगी जो इस योजना के लिए पात्रता रखती है।
लाडली बहना योजना पात्रता क्या है?
- आवेदक मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल महिला पात्र है।
- केवल विवाहित महिला इस योजना के लिए पात्र है।
- विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।
- आवेदक महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- आपके परिवार में कोई भी व्यक्ति आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- अगर महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सेवानिवृत्ति होने के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है तो भी आप इस योजना का लाभ नही ले सकते है।
Ladli Behna Yojana MP Documents
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए:
- समग्र परिवार / सदस्य आईडी
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- महिला की फोटो
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म प्राप्त करना होगा। लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए और रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- दोस्तों इस योजना में कैम्प के माध्यम से आवेदन करना होगा इसलिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी कैम्प में जाना होगा।
- उसके बाद आपको फॉर्म लेना होगा जो आप कैम्प/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र से भी प्राप्त कर सकते है।
- आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
- ladli behna yojana form Download करें
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही सही दर्ज करें।
- अपने डॉक्यूमेंट अटेच करें और इसे वहीँ पर जमा करवा दे।
- कैम्प/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय के द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जायेगा और आपके फॉर्म को ऑनलाइन कर दिया जायेगा।
- फिर आपको एक पावती दी जाएगी जो आपको अपने पास सुरक्षित रखनी है।
- इसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है।
Ladli Behna Yojana eKYC कैसे करें?
अगर दोस्तों आप eKYC नहीं करते है तो आपके खाते में यह 1000 रूपये की राशी नहीं आएगी इसलिए आपको eKYC करना जरुरी है। eKYC का मतलब यहाँ पर आपके समग्र आईडी की जानकारी को आपके आधार से मिलान करना है ताकि सही महिला के खाते में यह पैसा ट्रान्सफर हो सके। आप निचे तरीके से eKYC कर सकते है।
- राशन की दूकान के माध्यम से
- एमपी ऑनलाइन सेंटर
- CSC कियोस्क में जाकर
- खुद से eKYC करें
खुद से eKYC कैसे करें?
- सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट samagra.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर e-KYC करें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।

- अगले पेज पर आपको अपनी समग्र आईडी और केप्चा कोड दर्ज करना है और खोजें के आप्शन पर क्लिक करना है।

- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा वो आपको वेरीफाई करना है।
- फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और eKYC को पूरा करना है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है जिसके लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन की स्थिति” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

- यहाँ पर आने के बाद आपको बॉक्स में रजिस्ट्रेशन नंबर या सदस्य समग्र नंबर दर्ज करना है फिर केप्चा कोड दर्ज करके खोजें के आप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
लाडली बहना योजना हेल्पलाइन नंबर
- ईमेल आईडी : ladlibahna.wcd@mp.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर : 0755-2700800 / 181
प्रदेश की विवाहित महिलाओं के लिए Ladli Behna Yojana Form Online Apply 2023 एक कल्याणकारी योजना है जिसके तहत लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये की राशी दी जाएगी जो प्रतिवर्ष 12,000 रूपये की राशी है। आप इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है और अन्य जानकारी के लिए कमेंट में लिख सकते है।
FAQs
लाडली बहना के फॉर्म कब भरे जाएंगे?
इस योजना में फॉर्म 25 मार्च से भरना शुरू हो चूका है।
लाडली बहना योजना में कौन कौन फॉर्म भर सकता है?
सभी विवाहित महिला जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच है वे इस योजना में फॉर्म भर सकती है।
लाडली बहना योजना के लिए क्या करना पड़ेगा?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा जो आप कैम्प/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र के माध्यम से कर सकते है।
लाडली बहना योजना की अंतिम तारीख क्या है?
इस योजना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है।
लाडली बहना योजना में उम्र कितनी है?
आपकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।