Ladli Behna Yojana eKYC Online : अगर आप लाडली बहना योजना का लाभ लेने की सोच रहे है तो आपको बता दे किस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी eKYC होना जरुरी है। यहाँ पर लाडली बहना योजना ekyc online करवाने का मतलब आपकी समग्र आईडी के साथ आपके आधार कार्ड की जानकारी की मिलान करना है ताकि इस योजना का लाभ केवल उसी महिला को मिले जो इसके लिए पात्रता रखती है।
बहुत बार एसा होता है की लोग भ्रष्टाचार करके सरकारी योजना का लाभ गलत तरीके से लेते है। इस लिए इस भ्रष्टाचार को कम करने के लिए सरकार ने इस eKYC प्रक्रिया को शुरू किया है ताकि लाडली बहना योजना का लाभ केवल उसी महिला को मिले जो इसके लिए पात्रता रखती है।
इस पोस्ट में क्या है:-

Ladli Behna Yojana eKYC Online 2023
जैसा की हम जानते है दोस्तों की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दौरान प्रदेश की विवाहित महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत महिला को प्रतिवर्ष 12,000 रूपये की राशी दी जाएगी जो हर महीने 1000 रूपये की क़िस्त के रूप में दी जाएगी।
यदि आपने अभी तक लाडली बहना योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप इस लिंक पर क्लिक करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन आवेदन करने से पहले आपको eKYC करना जरुरी होगा।
- यह भी पढ़े – लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें
- यह भी पढ़े – लाडली बहना योजना स्टेटस चेक करें
Ladli Behna Yojana eKYC – Overview
योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | महिलाएं |
लाभ | 1000 रूपये प्रतिमाह |
eKYC करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
eKYC के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा
लाडली बहना योजना में eKYC करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा क्यूंकि सरकार पहले से कियोस्क को eKYC के लिए 15 रूपये दे रही है। आप समग्र पोर्टल पर जाकर खुद से eKYC कर सकते है जो बहुत कम समय में हो जाता है। अगर आपसे कोई पैसो की मांग करता है तो आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
लाडली बहना योजना eKYC के लाभ
- eKYC करने से यह पता चल जायेगा की महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी है।
- eKYC करना बहुत आसान है, आप खुद से ऑनलाइन भी कर सकते है।
- इससे भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।
- eKYC करने से आपका आधार कार्ड समग्र से लिंक हो जायेगा जिससे इस योजना का लाभ केवल उसी महिला को मिल पायेगा जो इसके लिए पात्रता रखती है।
लाडली बहना योजना eKYC कहाँ होगी?
eKYC करने के आपको कई प्रकार के तरीके मिल जाते है जिनके बारे में यहाँ पर जानकारी दी गई है:
- राशन की दूकान के माध्यम से
- MP ऑनलाइन सेण्टर
- CSC कियोस्क से
- नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर
- ऑनलाइन खुद से
Ladli Behna Yojana eKYC करने के लिए पात्रता
इस योजना में eKYC केवल वो ही महिला कर सकती है जो इस योजना के लिए पात्रता रखती है, इस योजना के लिए पात्रता इस प्रकार है:
- केवल विवाहित महिला पात्र है
- आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 23 साल से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
ऑनलाइन Ladli Behna Yojana eKYC कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके ऑनलाइन eKYC कर सकते है:
- सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट samagra.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर e-KYC करें के आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।

- आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा इसमें आपको सदस्य का समग्र आईडी दर्ज करना होगा और केप्चा कोड दर्ज करके खोजें के आप्शन पर क्लिक करे।

- आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा वो वर्ज करें और वेरीफाई करें।
- फिर आपको eKYC करें का आप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप अपनी eKYC कर सकते है।
Ladli Behna ekyc की स्थिति कैसे जाने?
आपकी e-KYC हुई है या फिर नहीं यह चेक करने के लिए आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर “ई-केवायसी स्थिति जानें” के आप्शन पर क्लिक करें।

- उसके बाद अपनी समग्र आईडी दर्ज करके खोजें के आप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपके eKYC की स्थिति आ जाएगी।
इस आर्टिकल में दिए गए स्टेप फॉलो करके आप आसानी से और खुद से घर बैठे Ladli Behna Yojana eKYC Online कर सकते है। यदि आपको eKYC करने में कोई समस्या आ रही है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है। अगर आप अपनी ई केवाईसी नहीं करवाते है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
FAQs
लाडली बहना योजना का लाभ कौन ले सकता है?
सभी विवाहित महिला जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच है वे इस योजना का लाभ ले सकती है।
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या अपने नजदीकी कैम्प में जाकर इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है।
लाडली बहना योजना eKYC करना क्यूँ जरुरी है?
eKYC करने से यह पक्का हो जायेगा की महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी है और इस योजना के लिए पात्र है।