Sukanya Samriddhi Yojana form Kaise Bhare, sukanya form kaise bhare, सुकन्या योजना फॉर्म कैसे भरें : बहुत से नागरिक ऐसे है जो सुकन्या योजना का लाभ लेना चाहते है लेकिन उन्हें नहीं पता है की इस योजना का फॉर्म कैसे बरा जाता है इसलिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आये है जहाँ पर हम फॉर्म भरने से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करेंगे। सुकन्या योजना में खाता खुलवाने के लिए आपको कुछ पात्रता को पुर करना होता है और आपके पास कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य है। इसके बाद आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर के Sukanya Samriddhi Yojana form भरकर खाता खुलवा सकते है।
How to fill Sukanya Samriddhi Yojana form
वर्ष 2015 में भारत सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया था। यह योजना 10 वर्ष से कम आयु की बेटिओं के लिए एक छोटी बचत योजना है जिसमे आपको निवेश करना होता है जो आप एक वर्ष में ₹ 250 से ₹ 1.5 लाख तक का कर सकते है। लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ने के लिए आपको सुकन्या अकाउंट खुवालाना होता है।
यह अकाउंट खुलवाने के लिए आपको sukanya samriddhi yojana form भरना होता है जो आप खुद से आसानी से भर सकते है। एक बार अकाउंट ओपन करने के बाद आप इस योजना में निवेश कर सकते है और मेचोरिटी अवधि के बाद अपनी पूरी राशी निकाल सकते है। अगर बेटी की आयु 18 वर्ष हो जाती है तो वह अपने अकाउंट से 50% तक राशी निकाल सकती है।
- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट बैलेंस चेक कैसे करें?
- सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा?
Sukanya Samriddhi Yojana form Kaise Bhare Highlight
आर्टिकल का नाम | सुकन्या योजना का फॉर्म कैसे भरें |
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
लाभार्थी | बेटियां |
फॉर्म भरने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म भरने के लिए पात्रता
- केवल बेटियाँ इस योजना का लाभ ले सकती है।
- 10 वर्ष या इससे कम आयु की बेटी अपना अकाउंट खुलवा सकती है।
- एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियां 2 अकाउंट ओपन करवा सकती है।
Sukanya Samriddhi Yojana form भरने के लिए डॉक्यूमेंट
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता के आधार कार्ड
- माता पिता के एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म कैसे भरे?
आपको बता दे बैंक और पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने का फॉर्म अलग अलग हो सकता है लेकिन उसमे थोडा बहुत अंतर होगा। लेकिन फॉर्म में भरी जाने वाली जानकरी एक जैसी होगी। निचे फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है:
- सबसे पहले आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- निचे बैंक में और पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ओपन करवाने के फॉर्म का लिंक दिया गया है जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
- सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म डाउनलोड – बैंक के लिए
- सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म डाउनलोड – पोस्ट ऑफिस के लिए
- सबसे पहले आपको फॉर्म में उपर बैंक या पोस्ट ऑफिस का नाम या उसकी शाखा का नाम लिखना होता है।
- उसके बाद बेटी का नाम, बेटी के माता पिता का नाम, बेटी का जन्म दिनांक फिल करना होता है।
- इसके बाद बिर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी देनी होती है जैसे की सर्टिफिकेट नंबर, डेट और इशू आदि।
- फिर बालिका के खाते का सञ्चालन करने वाले पेरेंट्स का नाम लिखना होता है।
- उसके बाद आपको माता पिता की आईडी डिटेल देनी होगी।
- फिर आपको अपना एड्रेस , KYC डॉक्यूमेंट देने होंगे।
- फिर आपको फॉर्म पर साइन करना है और फॉर्म को जमा करवा देना है।
- इस प्रकार से आप इस योजना का फॉर्म भर सकते है और अपना अकाउंट ओपन करवा सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको Sukanya Samriddhi Yojana Form kaise bhare के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। यदि आपको फिर भी फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है या बैंक में जाकर बैंक के किसी भी कर्मचारी से सम्पर्क सकते है जो आपकी फॉर्म भरने में मदद करेगा।