सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा, सुकन्या योजना 500 जमा करने पर कितना मिलेगा : बहुत से लोगो का यह सवाल था की सुकन्या समृद्धि योजना में ₹ 500 जमा करने पर कितना मिलेगा? तो आज हम इस आर्टिकल में इसी के बारे में चर्चा करेंगे। लेकिन सबसे पहले हमे यह जानना होगा की सुकन्या योजना है क्या ताकि आपको आसानी से समझ आ सके।
सुकन्या समृद्धि योजना को वर्ष 2015 में भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया था। यह एक छोटी बचत योजना है जिसमे 10 वर्ष या इससे कम आयु की बेटी भाग ले सकती है। इस योजना में आपको निवेश करना होता है जो एक वित्तीय वर्ष में ₹ 250 से ₹1.5 लाख तक हो सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेगे की सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा, इसलिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते है।
आर्टिकल का नाम | सुकन्या योजना में ₹ 500 जमा करने पर कितना मिलेगा? |
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
योजना का प्रकार | भारत सरकार की योजना |
लाभार्थी | बेटियां |
निवेश की राशी | 250 से 1.5 लाख प्रतिवर्ष तक |
सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा?
इस योजना में ₹ 500 रूपये जमा करने पर हमे कितना मिलेगा यह ब्याज दर पर निर्भर करता है। जैसे की वर्तमान समय में सुकन्या योजना की ब्याज दर 7.6% चल रही है जो की समय समय पर बदलती रहती है। लेकिन हम इसी ब्याज दर के आधार पर इसकी गणना करेंगे।
गणना करने के लिए हमे ऑनलाइन सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर का उपयोग करना होगा जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से इसे कैलकुलेट कर सकते है। इस योजना की कुल अवधि 21 वर्ष तक है। इसमें आपको 15 वर्ष तक निवेश करना होता है बाकि 6 वर्ष आपको निवेश नहीं करना होता है लेकिन आपको ब्याज मिलता रहेगा।
एक साल में ₹ 500 निवेश करने पर कितना मिलेगा:
अगर आप एक वित्तीय वर्ष में ₹ 500 का निवेश करते है तो आपका 15 वर्ष में कुल निवेश ₹ 7,500 हो जायेगा और इसमें ब्याज मिलकर आपको ₹ 21,977 मिलेंगे।
हर महीने ₹ 500 निवेश करने पर कितना मिलेगा:
लेकिन अगर आप हर महीने ₹ 500 का निवेश करते है तो आपका कुल निवेश ₹ 90,000 हो जायेगा। इस राशी के आधार पर आपको इस योजना के परिपक्व समय के बाद ₹ 2,55,185 मिलेंगे। सुकन्या योजना में जितना ज्यादा का निवेश आप करेंगे उतना ही आप रिटर्न में प्राप्त करेंगे। अगर आप एक वर्ष में ₹1.5 लाख का निवेश करते है तो आपको इस योजना की समाप्ति अवधि के बाद करीब ₹ 65 लाख मिलेंगे।
उमीद करता हूँ दोस्तों की आपको यह सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा? 2023 आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि अन्य लोगो को भी इसके बारे में सही से जानकारी हो सके।
निचे कुछ आर्टिकल के लिंक दिए गये है जो आप पढ़ सकते है: