हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | Haryana Ration Card list 2023 Download | Ration Card List 2023 Haryana
हरियाणा खाद्य और आपूर्ति विभाग के द्वारा वर्ष 2023 की न्यू राशन कार्ड लिस्ट को जारी कर दिया गया है. आप ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से इस राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है. अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आप सरकार के द्वारा दिया जाने वाला राशन बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है. इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखने की पूरी प्रक्रिया के बारे में स्क्रीनशॉट के माध्यम से जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है.

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2023
अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आप हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली कई प्रकार की सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है. राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होता है. आवेदन करने के बाद आप अपना नाम Haryana Ration Card list 2023 में चेक कर सकते है. अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आप कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है.
इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके आप राज्य के किसी भी जिले या गाँव की लिस्ट को चेक कर सकते है और लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है.
Haryana Ration Card list 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | हरियाण राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें? |
राज्य | हरियाणा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | hr.epds.nic.in |
ऑनलाइन हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
लिस्ट चेक करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
सबसे पहले आपको खाद्य और आपूर्ति विभाग हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट hr.epds.nic.in पर आना होगा.

वेबसाइट के होम पेज पर Ration Card का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे.

आपके सामने DFSO की लिस्ट ओपन होगी इसमें से अपना DFSO सेलेक्ट करे.

आपके सामने AFSO की लिस्ट ओपन होगी, इसमें अपना AFSO सेलेक्ट करे.

इसके बाद आपके सामने उचित मूल्य की दुकान की लिस्ट ओपन हो जाएगी, इसमें अपने दूकान की FPS ID को सेलेक्ट करे.

इतना करने के बाद हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी. आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और इस पेज पर आपको प्रिंट का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप डाउनलोड भी कर सकते है.

जिलों के अनुसार Haryana Ration Card list 2023
आप इन सभी जिलों की सूचि इस प्रकार से निकाल सकते है:
अम्बाला | भिवानी |
रोहतक | दादरी |
पलवल | कुरुक्षेत्र |
महेंद्रगढ़ | यमुनानगर |
सोनीपत | करनाल |
नूहं | रेवाड़ी |
फरीदाबाद | पानीपत |
पंचकुला | गुरुग्राम |
जींद | फतेहाबाद |
कैथल | हिसार |
सिरसा | झज्जर |
इस आर्टिकल में दिए गये सभी स्टेप फॉलो करके आप राज्य के किसी भी जिले की हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2023 को चेक कर सकते है. अगर आपको लिस्ट चेक करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है.
FAQs
हरियाणा में राशन कार्ड में नाम कैसे चेक करें?
आप खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट hr.epds.nic.in पर जाकर लिस्ट निकाल सकते है और उसमे अपना नाम चेक कर सकते है.
हरियाणा राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आपको सबसे पहले लिस्ट निकालना है और उसके बाद View का आप्शन आपको दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप अपना राशन कार्ड देख भी सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है.