E Shram Portal in Hindi : दोस्तों अगर आप श्रमिक है तो अपने ई श्रम पोर्टल के बारे में तो जरुर सुना होगा लेकिन बहुत नागरिको को अभी भी पता नहीं है की इस पोर्टल को शुरू क्यूँ किया गया था और इस पोर्टल को शुरू करने के पिच्छे सरकार का क्या उद्देश्य है। इसलिए हम आपको इस ई श्रमिक कार्ड पोर्टल से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
यदि आपने अभी तक ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप इस लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है और इस कार्ड की मदद से कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
इस पोस्ट में क्या है:-

E Shram Portal Kya Hai?
श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल को शुरू करने से पहले श्रम और रोजगार मंत्रालय के पास देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको का कोई पुख्ता डेटा नहीं था इसलिए जब भी सरकार श्रमिको के लिए कोई न्यू योजना शुरू करने जाती है तो उनको पुख्ता पता नहीं होता था की हमारे देश में कितने ऐसे श्रमिक है जो असंगठित क्षेत्र के तहत आते है।
E Shram Portal के माध्यम से असंगठित श्रमिको का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जायेगा जिसे आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा। इस डेटाबेस में श्रमिको से जुड़ी सारी जानकारी होगी जैसे की उनका नाम, व्यवसाय, पता, कौशल, शैक्षणिक योग्यता आदि। इस डेटाबेस से यह पता लग जायेगा की हमारे देश में कितने असंगठित श्रमिक है और उनको उस आधार पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा।
- यह भी पढ़े – E Shram Card Update Online : ई श्रम कार्ड अपडेट, Correction कैसे करें
- यह भी पढ़े – ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें
E Shram Portal Highlight
पोर्टल का नाम | ई श्रम पोर्टल |
कार्ड का नाम | ई श्रमिक कार्ड |
विभाग | श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार |
लाभार्थी | श्रमिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | eshram.gov.in |
ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य श्रमिको का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है और उनको आधार से जोड़ना है। श्रमिको को ई श्रमिक कार्ड दिया जायेगा जिसकी मदद से श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा योजनाओ और कौशल योजनाओं जैसी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। E Shram Portal की मदद से आप खुद से ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
ई श्रम पोर्टल श्रमिको के हितो की रक्षा और सुरक्षा करता है। ऐसे श्रमिक जो गरीब, वंचित वर्ग से आते है उनको कई प्रकार कौशल प्रदान करता है और रोजगार देना है। इस पोर्टल का लाभ संगठित और असंगठित दोनों प्रकार के श्रमिक ले सकते है।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिक कोन है?
ऐसे श्रमिक जो गृह आधारित श्रमिक, स्व-नियोजित कार्यकर्ता, दिहाड़ी मजदूरी करने वाला श्रमिक है, जो ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है और ना ही सरकारी कर्मचारी है वह इस श्रेणी के तहत आता है।
E Shram Portal के लाभ
- इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाया जायेगा जिससे भविष्य में जब भी कोई सामाजिक सुरक्षा योजना या कौशल योजना को शुरू किया जायेगा तो उसका लाभ श्रमिको को दिया जायेगा।
- भविष्य में अगर कोरोना जैसी महामारी की स्थिति पैदा होती है तो उनको सहायता दी जाएगी।
- अगर आपके पास ई श्रमिक कार्ड है तो आप विभिन विभागों की कई प्रकार की योजनाओं का लाभ ले सकते है जैसे की पेंशन योजना, कौशल योजना, लोन योजना आदि।
- भविष्य में कोविड-19 जैसी माहामारी आने पर श्रमिको को सहायता दी जाएगी।
- E Shram Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होता है यह पूरी तरह से फ्री है।
ई श्रम पोर्टल पर कोन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?
निम्न लोग इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है:
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आपकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस या सरकार के द्वारा पोषित का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- सभी असंगठित श्रमिक आवेदन कर सकते है।
E Shram Portal रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाता विवरण
E Shram Portal Registration कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है:
- सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- साईट के होम पेज पर REGISTER on eShram के आप्शन पर क्लिक करें।
- न्यू पेज पर अपने मोबाइल नंबर, केप्चा कोड दर्ज करें और EPFO और ESIC के आप्शन में NO के आप्शन पर क्लिक करे।
- फिर Send OTP के आप्शन पर क्लिक करें।
- अपना OTP वेरीफाई करें।
- आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे मांगी गई जानकारी दर्ज करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
ई श्रम पोर्टल हेल्पलाइन नंबर
- टोल फ्री नंबर : 14434
श्रमिको की सुविधा और उनकी सुरक्षा के लिए चलाया गया E Shram Portal एक महत्वपूर्ण पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से आप ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन, स्टेटस चेक, डाउनलोड कर सकते है। इस पोर्टल के बारे में अन्य जानकारी के लिए आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
FAQs
ई श्रम पोर्टल क्या है?
देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को एक साथ जोड़ने के लिए और उनको विभिन सरकारी सुविधाओ का लाभ देने के उद्देश्य से श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है।
ई श्रमिक कार्ड से क्या होता है?
देश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को यह कार्ड दिया जाता है जिसकी मदद से श्रमिक देश के किसी भी कोने में जाकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।