E Shram Card Payment Status Check: ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें

E Shram Card Payment Status Check 2023 ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस : भारत सरकार के द्वारा जब से ई श्रम कार्ड को जारी किया है तब से सरकार कई प्रकार के लाभ श्रमिको को दे रही है। श्रमिको को दी जाने वाली राशी सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर की जा रही है। लेकिन बहुत से श्रमिको को यह पता नहीं है की वे किस प्रकार से अपने पेमेंट का स्टेटस चेक करें।

पिछले आर्टिकल में हमने जाना था दोस्तों की हम किस प्रकार से अपना E Shram Card Balance Check कर सकते है। इस आर्टिकल में हम जानेगे की हम ऑनलाइन किस प्रकार से अपना ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है, इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े।

E Shram Card Payment Status Check

E Shram Card Payment Status Check

ई श्रम कार्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जिसकी मदद से श्रमिक देश के किसी भी कोने में जाकर रोजगार प्राप्त कर सकता है। कई राज्य जैसे की उत्तर प्रदेश सरकार अपने प्रदेश के श्रमिको को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय मदद प्रदान कर रही है।

यह पैसा जैसे ही आपके बैंक खाते में आता है तो आपको मोबाइल में SMS के माध्यम से भी इसकी जानकारी मिल जाती है। लेकिन आप ऑनलाइन ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर भी अपना E Shram Card Payment Status Check कर सकते है। यदि आपके पेमेंट स्टेटस में सक्सेस दिखाता है तो इसका मतलब है की आपके खाते में ई श्रम का पैसा ट्रान्सफर कर दिया गया है।

यदि आपके अकाउंट में पेमेंट नहीं आता है तो आपको ई श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। यदि आपने पहले से आवेदन कर रखा है तो आपको अपने आवेदन में सुधार करना होगा और देखना होगा की कहीं पर आपने कुछ गलती जानकारी तो दर्ज नहीं कर दी है।

E Shram Card Payment Status Highlight

आर्टिकल का नामई श्रमिक कार्ड का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें?
कार्ड का नामE Shram Card
वर्ष2023
चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटeshram.gov.in

ऑनलाइन ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें?

आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना स्टेटस चेक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद E Aadhaar Card Beneficiary Status Check के आप्शन पर आना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना श्रमिक कार्ड नंबर, UAN नंबर या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको अपना पेमेंट स्टेटस दिखाई देगा।

यूपी ई श्रमिक कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक ऑनलाइन कैसे करें?

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आप बहुत आसानी से अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upssb.in पर आना होगा।
  • होम पेज पर ई श्रम का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मोबाइल नंबर दर्ज करें और सर्च के आप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने आपका ई श्रमिक कार्ड का पेमेंट स्टेटस आ जायेगा।

राज्य के अनुसार E Shram Card Payment Status Check कैसे करें?

यदि आपके राज्य में सरकार के द्वारा श्रमिको को वितीय मदद दी जा रही है तो आप इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके किसी भी राज्य के लिए पेमेंट स्टेटस को चेक कर सकते है:

आंध्र प्रदेशदिल्ली
गोवाछत्तीसगढ़
चंडीगढ़झारखंड
जम्मू और कश्मीरअरुणाचल प्रदेश
बिहारकेरल
गुजरातहरयाणा
हिमाचल प्रदेशमणिपुर
मिजोरमअसम
कर्नाटकमहाराष्ट्र
नगालैंडपंजाब
ओडिशामध्य प्रदेश
तमिलनाडुसिक्किम
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड
तेलंगानाराजस्थान
पश्चिम बंगाल

इस आर्टिकल की मदद से आप किसी भी राज्य का और किसी भी व्यक्ति का E Shram Card Payment Status Check कर सकते है। यदि आपके अकाउंट में 1000 रूपये ट्रान्सफर किया गया है तो आपके स्टेटस में इसे सक्सेस दिखायेगा। उमीद करता हूँ दोस्तों की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आपसे निवेदन है की आप इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि अन्य लोगो को भी पेमेंट स्टेटस चेक करने के बारे में सही से जानकारी मिल सके।

FAQs

श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें मोबाइल से?

आप अपने मोबाइल फोन में ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करके अपना पैसा चेक कर सकते है।

Leave a Comment