E Shram Card Balance Check, ई श्रमिक कार्ड चेक बैलेंस मोबाइल नंबर: जब से दोस्तों श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ई श्रम कार्ड को जारी किया गया है तब से भारत सरकार और राज्य की सरकारों के द्वारा कई प्रकार के लाभ श्रमिको को दिए जा रहे है। श्रमिको को दिए जाने वाले पैसो सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रान्सफर किये जा रहे है।
लेकिन बहुत से श्रमिको को यह पता नहीं है उनको अपना बैलेंस चेक कैसे करना है। जब आपके खाते में श्रमिक कार्ड का पैसा आता है तो आपको मोबाइल नंबर से इसका पता लग जाता है लेकिन आप ई श्रम पोर्टल की मदद से भी अपना ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक 2023 कर सकते है। इस आर्टिकल में E Shram Card Balance Check करने के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते है।
E Shram Card Balance Check
ई श्रमिक कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है दोस्तों जिसको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देश के सभी संघठित और असंघठित श्रमिको के लिए शुरू किया गया है। ई श्रमिक कार्ड की मदद से भारत सरकार के साथ साथ राज्य की सरकारें भी श्रमिको को कई प्रकार के लाभ प्रदान कर रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिको को प्रतिमाह 1000 रूपये का भत्ता दिया जा रहा है जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर किया जा रहा है। ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है। बहुत से लोगो का यह सवाल होता है की ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें मोबाइल से तो आपको बता दे की आपके पास चाहे मोबाइल फोन हो या फिर लैपटॉप हो सभी में E Shram Card Balance Check करने की प्रक्रिया एक जैसी है।
E Shram Card Balance Check 2023 Highlight
आर्टिकल का नाम | ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक कैसे करें? |
कार्ड का नाम | ई श्रमिक कार्ड |
लाभार्थी | देश के श्रमिक |
मंत्रालय | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | eshram.gov.in |
ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें मोबाइल से?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल eshram.gov.in वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Already Registered के सेक्शन में Register Yourself के आप्शन पर आना होगा।
- इतना करने के बाद आपके सामने E Shram Card Balance Check का एक न्यू पेज ओपन होगा।
- यहाँ पर आपको यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना है।
- फिर आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जायेगा।
- ड्राप डाउन मेनू से आपको भुगतान की स्थिति के आप्शन को सेलेक्ट करना है।
- यहाँ से आपको या तो PFMS Page पर या E Shram Card Balance Payment Status के पेज पर redirect किया जायेगा।
- फिर आपको अपना आधार कार्ड नंबर या UAN नंबर दर्ज करना है और सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद विवरण आपके सामने आ जायेगा।
E Shram Card Balance Check UP कैसे चेक करें?
जैसा की हम जानते है की उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिको को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय मदद दी जा रही है। तो यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक 2023 चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upssb.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर ई श्रम का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- अगले पेज पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा इस इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और सर्च के आप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद डिटेल आपके सामने ओपन हो जाएगी जहाँ से आपको धारक का नाम, पिता या पति का नाम, पेमेंट का स्टेटस आदि दिखाई देगा।
- इस प्रकार से आप अपना ई श्रम कार्ड का बैलेंस चेक कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दोस्तों E Shram Card Balance Check 2023 करने के बारे में पूरी जानकारी को विस्तार से बताया गया है। यदि आप एक ई श्रम कार्ड धारक है तो आप इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना बैलेंस चेक कर सकते है। आप ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक मोबाइल नंबर की मदद से भी चेक कर सकते है। यदि आपको अपना Balance Check करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है।
FAQs
श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें मोबाइल से?
आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर अपना पैसा चेक कर सकते है।
ई श्रम कार्ड में 1000 रुपये कैसे चेक करें?
आप श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट upssb.in पर आकर ई श्रम के आप्शन पर क्लिक करके अपने 1000 रूपये चेक कर सकते है।