Chiranjeevi Yojana Status: अगर आप राजस्थान के निवासी है और आपने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आवेदन किया है तो आप ऑनलाइन अपने आवेदन की स्थिति पता कर सकते है। कोई भी व्यक्ति इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चिरंजीवी योजना Status चेक कर सकता है।
बहुत से लोगो को यह पता नहीं है की उन्हें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का स्टेटस किस प्रकार से चेक करना है। स्टेटस चेक करने से आप चिरंजीवी योजना में अपना नाम आसानी से देख सकते है।
इस आर्टिकल में हम स्टेप by स्टेप Chiranjeevi Yojana Status चेक करने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।

Chiranjeevi Yojana Status Check
जैसा की दोस्तों हम जानते है की राजस्थान सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिको के लिए हित के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा लाभार्थी को 25 लाख रु. तक का फ्री इलाज दिया जाता है।
इस योजना में कई प्रकार की बिमारियों को शामिल किया गया है जिन्हें आप इस आर्टिकल चिरंजीवी योजना बीमारी लिस्ट की मदद से चेक कर सकते है। बहुत से सरकारी और प्राइवेट या राज्य सरकार और केंद्र सरकार के हॉस्पिटल इस योजना के तहत पंजीकृत है जिनमे आप जाकर आसानी से इलाज करवा सकते है।
आप इस आर्टिकल की मदद से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान हॉस्पिटल लिस्ट चेक कर सकते है। अपना Chiranjeevi Yojana Status चेक करने के लिए आपको कहीं जाना नहीं है बल्कि आप घर बैठे इसे चेक कर सकते है बस आपके पास जन आधार कार्ड का होना जरुरी है।
Chiranjeevi Yojana Status Overview
आर्टिकल का नाम | चिरंजीवी योजना स्टेटस चेक कैसे करें? |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना |
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभ | 25 लाख रु. तक का फ्री इलाज |
ऑफिसियल वेबसाइट | chiranjeevi.rajasthan.gov.in |
ऑनलाइन चिरंजीवी योजना Status चेक कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके आसानी से अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे” के सेक्शन में आयें।

- आपको किसी भी आप्शन पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है।
- यह आप्शन आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई देगा जो आप निचे स्क्रोल करके देख सकते है।
- आपको बॉक्स दिखाई देगा जिसमे आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद सर्च वाले आइकॉन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
- अगर आपको EligibleStatus में YES दिखाई दे तो इसका मतलब है की आप इस योजना के लिए पात्र है।
Chiranjeevi Yojana Status Jan Soochna Portal के माध्यम से चेक कैसे करें?
यदि आप जन सूचना पोर्टल के माध्यम से अपना स्टेटस चेक करना चाहते है तो आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको योजनाओं के सेक्शन में आना होगा।
- इसके बाद आपको चिरंजीवी योजना स्टेटस का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

- आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा उसमे जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और खोजें के आप्शन पर क्लिक करें।

- इस प्रकार से आप जन सूचना पोर्टल की मदद से इस योजना का स्टेटस चेक कर सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके आप आसानी से Chiranjeevi Yojana Status चेक कर सकते है। स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे के सेक्शन में आना है। फिर जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और सर्च के आप्शन पर क्लिक करें। इतना करने के बाद आपके सामने स्टेटस आ जायेगा।
FAQs
मैं चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे चेक कर सकता हूं?
आप स्टेटस के सेक्शन में अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करके अपना नाम चेक कर सकते है।