Bihar Ration Card online apply 2023: अगर आप बिहार राज्य से है और आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाया है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है। राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाले प्रतेक व्यक्ति के पास होना चाहिए।
अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाया है तो आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए ताकि आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ना रहें। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप by स्टेप Bihar Ration Card Online Apply Kaise Kare के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
इस पोस्ट में क्या है:-

Bihar Ration Card online apply 2023
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के द्वारा राशन कार्ड को जारी किया जाता है। ऐसे लोगो जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करते है और जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है उन लोगो को यह कार्ड दिया जाता है। Bihar Ration Card की मदद से आप सरकारी राशन जैसे की गेहूं, चावल, दाल आदि बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है।
इसके अलावा आप राशन कार्ड की मदद से राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। बिहार सरकार ने लोगो को राशन कार्ड बनाने की ऑनलाइन सुविधा दी है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इसके अलावा आप बिहार राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है। आपके द्वारा राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आपका नाम बिहार राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ दिया जाता है जिसके बाद आपको लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। अगर आपका कार्ड बन जाता है तो आप ऑनलाइन अपना बिहार राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है।
Bihar Ration Card online apply Overview
आर्टिकल का नाम | बिहार राशन कार्ड 2023 |
राज्य | बिहार |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक |
कार्ड बनाने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | epds.bihar.gov.in |
बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई का उद्देश्य
प्रदेश में ऐसे परिवार की संख्या बहुत अधिक है जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रहे है। इस प्रकार के लोग महंगे राशन खरीदने में असमर्थ होते है इसलिए सरकार राशन कार्ड की मदद से इन लोगो को सरकारी राशन बहुत कम दर पर प्रदान करती है। अन्तोदय योजना जैसी योजना के तहत फ्री में भी राशन दिया जाता है। लोगो को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसलिए सरकार ने Bihar Ration Card 2023 बनाने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है ताकि आप घर बैठे यह कार्ड बना सके।
Bihar Ration Card online apply के लाभ
- राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है जो हमारी पहचान का काम करता है।
- अगर हम कोई सरकारी फॉर्म भर रहे है तो हमे राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
- अगर आप किस बैंक से लोन ले रहे है तो आपको बिहार राशन कार्ड देना होता है।
- अगर हमारे पास राशन कार्ड है तो हम इसकी मदद से सरकारी राशन जैसे की गेहूं, चावल, दाल आदि बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है।
- हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कई सरकारी योजनाओं का लाभ बिहार राशन कार्ड की मदद से ले सकते है।
- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है जिसकी मदद से आप राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते है।
- आप ऑनलाइन अपना बिहार राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है।
बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई के लिए पात्रता
- आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आपके पास पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आपके तीन पहिया चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Bihar Ration Card online apply के लिए डॉक्यूमेंट
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- जाती प्रमाण पत्र
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर राईट साइड में RC Online के सेक्शन में Apply for Online RC का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा।
- यहाँ पर आपको लॉग इन के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आप janparichay के ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको “New user? Sign up for MeriPehchaan” के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा इसमें मांगी गई जानकारी को दर्ज करके आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- फिर आपको राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
- आपके सामने फॉर्म ओपन होगा जिसमे मांगी गई जानकारी दर्ज करके आपको सबमिट करना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
- आपके फॉर्म का सत्यापन करने के बाद आपको राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
बिहार राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है। इसके लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको राशन कार्ड का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- यह फॉर्म आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या एस.डी.ओ. कार्यालय / सर्किल कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
- इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को आपको सही सही दर्ज करना होगा।
- इसके साथ डॉक्यूमेंट अटेच करना होगा।
- फिर इसे एस.डी.ओ. कार्यालय / सर्किल कार्यालय में जमा करवा देना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा।
बिहार राशन कार्ड के प्रकार
Bihar Ration Card कई प्रकार का होता है। यह कार्ड लोगो को उनकी श्रेणी के आधार पर दिया जाता है जैसे की गरीबी रेखा से निचे के लिए अलग कार्ड होगा, गरीबी रेखा से उपर के लिए अलग कार्ड होगा:
- BPL राशन कार्ड
- APL राशन कार्ड
- अन्तोदय कार्ड
- AAY कार्ड
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दोस्तों हमने आपको Bihar Ration Card online apply 2023 के बारे पूरी जानकारी विस्तार से दी है। यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आपको न्यू राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए ताकि आप भी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सके। अगर आपको बिहार राशन कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
FAQs
बिहार राशन कार्ड क्या होता है?
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के द्वारा जारी यह एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है जिसकी मदद से आप सरकारी राशन बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है।
बिहार में राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे करें?
आप खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
बिहार में नया राशन कार्ड कब बनेगा?
आप बिहार में किसी भी दिन राशन कार्ड बना सकते है।
बिहार राशन कार्ड का वेबसाइट क्या है?
ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in है।
बिहार में राशन कार्ड कौन बना सकता है?
राज्य का कोई भी नागरिक राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है।
बिहार का नया राशन कार्ड का फार्म कैसे भरें?
आपको सबसे पहले फॉर्म प्राप्त करना होगा जो आप खाद्द विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। फिर उसमे अपना नाम, पिता या पत्नी का नाम, गाँव आदि की जानकारी आपको भरनी होती है।