बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 | Bihar Ration Card List 2023 | बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें? बिहार सरकार ने वर्ष 2023 की राशन कार्ड लिस्ट को जारी कर दिया है. अब राज्य का कोई भी व्यक्ति इस लिस्ट में अपना या अपने परिवार के नाम चेक कर सकता है और इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकता है. लिस्ट चेक करने के लिए आपको कहीं जाना नहीं है बल्कि आप ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन की मदद से इसे चेक कर सकते है. अगर आपका नाम बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 में आ जाता है तो आप सरकार के द्वारा दिए जाने वाला राशन सस्ती दर पर प्राप्त कर सकते है.

Bihar Ration Card List 2023
राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है जिसकी मदद से आप सरकार के द्वारा दिया जाने वाला राशन बहुत सस्ती दर पर प्राप्त कर सकते है. जिन लोगो ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या फिर जिन लोगो ने आवेदन नहीं भी किया है वे सभी ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से घर बैठे Bihar Ration Card List 2023 को चेक कर सकते है. अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ जाता है तो आपको राशन कार्ड मिल जाता है. आप ऑनलाइन अपने राशन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते है.
इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके आप बिहार राज्य के किसी भी गावं की लिस्ट को चेक कर सकते है. आप अपना नाम या अपने गावं में किसी भी व्यक्ति का नाम इस सूचि में चेक कर सकते है.
Bihar Ration Card List 2023 Highlight
आर्टिकल का नाम | बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें? |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | epds.bihar.gov.in |
ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 चेक कैसे करें?
राशन कार्ड में अपना नाम चेक करने के लिए निचे दिए गये स्टेप फॉलो करें:
- लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा.

- वेबसाइट के होम पेज पर RCMS Report का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे.

- अब अपने जिले को सेलेक्ट करे और Show के आप्शन पर क्लिक करे.

- यहाँ पर आपको एक Rural का और एक Urban का आप्शन दिखाई देगा जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है.
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आप Rural सेलेक्ट करेंगे और शहरी क्षेत्र से है तो आप Urban को सेलेक्ट करेंगे. में ग्रामीण क्षेत्र से हु तो में यहाँ पर Rural को सेलेक्ट करुगा.

- अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करे.

- फिर अपनी पंचायत को सेलेक्ट करे.

- इसके बाद अपने गाँव को सेलेक्ट करे.

- इतना करने के बाद बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 आपके सामने ओपन हो जाएगी.
- आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है. अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपको अपने नाम के सामने अपने अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है.

- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपका पूरा राशन कार्ड आ जायेगा.

- आपको यहाँ पर Print Page का आप्शन दिखाई देगा जैसा की उपर स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है. आप इस पर क्लिक करके अपने राशन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते है.
जिले के अनुसार बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023
आप इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके बिहार के किसी भी जिले की लिस्ट चेक कर सकते है:
कटिहार | अररिया |
सुपौल | कैमूर |
सीवान | औरंगाबाद |
अरवल | गोपालगंज |
दरभंगा | नवादा |
जहानाबाद | गया |
जमुई | किशनगंज |
बक्सर | पटना |
खगड़िया | पूर्णिया |
पूर्वी चम्पारण | नालंदा |
बाँका | बेगूसराय |
पश्चिमी चम्पारण | सीतामढ़ी |
सारन | समस्तीपुर |
सहरसा | शेखपुरा |
मधेपुरा | मुंगेर |
लखीसराय | मधुबनी |
मुजफ्फरपुर | वैशाली |
रोहतास | शिवहर |
भोजपुर | भागलपुर |
Bihar Ration Card List 2023 Full Video
यदि आपको Bihar Ration Card List 2023 के बारे में अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी है तो आप हमे कमेंट में लिख सकते है.
FAQs
बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?
आप खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाकर अपने जिले को सेलेक्ट करके आसानी से लिस्ट चेक कर सकते है.