अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF 2023: इस आर्टिकल में हम अटल पेंशन योजना के प्रीमियम चार्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अटल पेंशन योजना एक भारत सरकार की पेंशन योजना है जिसका लाभ लेने के लिए आपको प्रीमियम देना होता है। यह प्रीमियम आवेदक को उसकी आयु के आधार पर देना होता है।
प्रीमियम चार्ट में इस योजना की पेंशन से जुडी सारी जानकारी होती है जैसे की कितनी आयु तक प्रीमियम देना होता है, पेंशन कितनी मिलेगी, कितने वर्ष तक प्रीमियम देना होता है आदि। आप अपने मोबाइल फोन में इस अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF डाउनलोड भी कर सकते है।

अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF 2023
जैसा की दोस्तों हम जानते है की इस पेंशन योजना का लाभ वह हर व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है वह ले सकता है। जब आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक हो जाती है तो उसके बाद वह 1,000 रु से 5,000 रु तक की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त कर सकता है।
जितनी कम आयु में आप इस योजना के साथ जुड़ते है उतना ही कम प्रीमियम आपको देना होता है। न्यूनतम आपको 42 रु और अधिकतम 1454 रु का प्रीमियम देना होता है। आप अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से देख सकते है।
अगर आप इस योजना के लाभार्थी है तो आप अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कर सकते है। आप अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर की मदद से यह पता कर सकते है की इसमें कितनी राशी जमा करने पर आपको कितनी पेंशन प्राप्त होगी।
इस आर्टिकल में दोस्तों हम आपको Atal Pension Yojana Chart का PDF लिंक प्रदान करेंगे। जिससे आप अपने डिवाइस में इसे पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड भी कर सकते है।
आप निचे दिए गये पीडीऍफ़ लिंक पर क्लिक करके यह चार्ट डाउनलोड कर सकते है:
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF डाउनलोड
Atal Pension Yojana Premium Chart
आप निचे दी गई तालिका में इस प्रीमियम चार्ट को देख सकते है और पता कर सकते है की अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है:
प्रवेश करने की आयु | प्रीमियम के वर्ष | पहली मासिक पेंशन 1000 रु. | दूसरी मासिक पेंशन 2000 रु. | तीसरी मासिक पेंशन 3000 रु. | चोथी मासिक पेंशन 4000 रु. | पांचवी मासिक पेंशन 5000 रु. |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
इस अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF में दी गई जानकारी इस प्रकार है:
- प्रवेश करने की आयु: इस बॉक्स में आवेदक की आयु के बारे में जानकारी दी गई है। यह आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है।
- प्रीमियम के वर्ष: इस बॉक्स में बताया गया है की आपको कितने वर्ष तक प्रीमियम देना होगा। आपको न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तक यह प्रीमियम देना होता है।
- पहली मासिक पेंशन 1000 रु: इस बॉक्स में बताया गया है की अगर आप महीने की 1000 रु की पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आपको कितना प्रीमियम देना होगा। आप आयु के हिसाब से अपना प्रीमियम अमाउंट चेक कर सकते सकते है।
- दूसरी मासिक पेंशन 2000 रु: इस बॉक्स में बताया गया है की अगर आप महीने की 2000 रु की पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आपको कितना प्रीमियम देना होगा।
- तीसरी मासिक पेंशन 3000 रु: इस बॉक्स में बताया गया है की अगर आप महीने की 3000 रु की पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आपको कितना प्रीमियम देना होगा।
- चोथी मासिक पेंशन 4000 रु: इस बॉक्स में बताया गया है की अगर आप महीने की 4000 रु की पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आपको कितना प्रीमियम देना होगा।
- पांचवी मासिक पेंशन 5000 रु: इस बॉक्स में बताया गया है की अगर आप महीने की 5000 रु की पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आपको कितना प्रीमियम देना होगा।
उदाहरण से अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF को समझें
निचे एक उदाहरण दिया गया है जिसकी मदद से आप इस चार्ट को ओर आसानी से समझ सकते है;
Example : मान लो की आपकी आयु 18 वर्ष की और आप इस अटल पेंशन योजना के साथ जुड़ते है। तो आपको प्रतिमाह 1000 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए 42 रु का प्रीमियम देना होगा, 2000 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए 84 रु, 3000 की पेंशन प्राप्त करने के लिए 126 रु, 4000 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए 168 रु और 5000 रु की प्रतिमाह की पेंशन प्राप्त करने के लिए 210 रु का प्रीमियम प्रतिमाह देना होता है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF के बारे में हमने आपको विस्तार से जानकारी दी गई है। बहुत से लोग अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी रखते है लेकिन उन्हें नहीं पता है की इस योजना में कितना प्रीमियम देना होता है और कितनी पेंशन मिलती है। इस चार्ट की मदद से आप पता कर सकते है की मिलने वाली पेंशन राशी आपके द्वारा दिए गये प्रीमियम पर निर्भर करती है।
FAQs
APY प्रीमियम क्या है?
अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें कुछ प्रीमियम देना होता है जो APY प्रीमियम है।
अटल पेंशन योजना की प्रीमियम राशि कितनी है?
इस योजना में न्यूनतम 42 रु का प्रीमियम आपको देना होता है।
अटल पेंशन योजना में कितने स्लैब?
इस योजना में मुख्यत 5 प्रकार से आपको पेंशन मिलती है – 1000 रु, 2000 रु, 3000 रु, 4000 रु और 5000 रु।
अटल पेंशन योजना में अधिकतम पेंशन राशि कितनी है?
अधिकतम पेंशन राशि 5000 रु है।
अटल पेंशन योजना कौन से बैंक ऑफर करते हैं?
आप किसी भी बैंक में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।