अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक 2023: अगर आप अटल पेंशन योजना के लाभार्थी है तो इस आर्टिकल में हम जानेगे की हम किस प्रकार से ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने खाते का विवरण चेक कर सकते है। विवरण के तहत अपने भुगतान से जुड़ी सारी जानकारी चेक कर सकते है।
बहुत से लोगो को नहीं पता है की वे किस प्रकार से ऑनलाइन या ऑफलाइन अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक करें। इस विवरण में आप इस योजना में दिए जाने वाले प्रीमियम, पेंशन राशी, नाम आदि को चेक कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप by स्टेप इसकी जानकारी प्रदान करेंगे।

अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक 2023
जैसा की दोस्तों हम जानते है की अटल पेंशन योजना एक भारत सरकार की पेंशन योजना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए हमे प्रतिमाह इसमें प्रीमियम देना होता है। 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को 1000 से 5000 रु की पेंशन राशी प्रतिमाह दी जाती है।
आप अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट की मदद से चेक कर सकते है की आपको इस योजना में कितना प्रीमियम देना होता है। आप अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर की मदद से अपनी पेंशन योजना को कैलकुलेट भी कर सकते है। आप NSDL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कर सकते है।
Atal Pension Yojana Online Check Overview
आर्टिकल का नाम | अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कैसे करें? |
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
भुगतान विवरण चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लाभार्थी | 18 से 40 वर्ष के नागरिक |
लाभ | 1,000 से 5 हजार रु प्रतिमाह पेंशन |
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके ऑनलाइन अपने बैलेंस का विवरण चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आपको npscra nsdl की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- उसके बाद आपको Scheme Details के सेक्शन में आना है।

- इसके बाद आपको दो आप्शन दिखाई देंगे एक with PRAN और दुसरे without PRAN, आपको इनमे से कोई एक सेलेक्ट करना है।

- फिर आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही सही दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपका पूरा अटल पेंशन खाता विवरण आ जायेगा।
- इस प्रकार से आप अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कर सकते है।
मोबाइल एप से Atal Pension Yojana Balance Check कैसे करें?
आप अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करके भी अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना है।
- वहां से आपको APY and NPS Lite एप को सर्च करना है।
- इसके बाद इनस्टॉल पर क्लिक करके आपको डाउनलोड करना है।
- फिर आपको अपना PRAN नंबर दर्ज करना है।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा वो आपको वेरीफाई करना है।
- OTP वेरीफाई करने के बाद आप अपने अकाउंट से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी चेक कर सकते है।
अटल पेंशन योजना खाता विवरण ऑफलाइन कैसे प्राप्त करें?
आपके भुगतान की स्थिति के बारे में आपको आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर जानकारी मिल जाती है। इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर भी अपने खाते से जुड़ी जानकारी ले सकते है। आप अपने बैंक में जाना है जहाँ पर आपका खाता है। उसके बाद बैंक के कर्मचारी से सम्पर्क करना है जो आपको आपके भुगतान से जुड़ी जानकारी आपको देगा।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दोस्तों हमने अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त की है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी है तो आप आसानी से ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन अपने खाते का विवरण प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष के नागरिक ले सकते है इसलिए इस योजना को 18 से 40 वर्ष पेंशन योजना भी कहते है।
FAQs
अटल पेंशन योजना का पैसा कैसे चेक करें?
आप अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर, जहाँ पर आपका बैंक अकाउंट है, वहां कर्मचारी से सम्पर्क करके अपने खाते का विवरण पता कर सकते है।