Atal Pension Yojana in Hindi: भारत सरकार ने नागरिको के हित के लिए कई प्रकार की पेंशन योजना चला रखी है जिनमे से एक अटल पेंशन योजना है। वर्ष 2015 में इस योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक आयु होने के बाद आप 1000 रु. से लेकर 5000 रु. तक की पेंशन राशी प्रतिमाह प्राप्त कर सकते है।
इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष की आयु के नागरिक ले सकते है इसलिए Atal Pension Yojana को 18 से 40 वर्ष पेंशन योजना भी कहते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है।

Atal Pension Yojana 2023 in Hindi
भारत का कोई भी नागरिक इस योजना के साथ जुड़ सकता है। इस योजना में आपको प्रतिमाह प्रीमियम का भुगतान देना होता है। इस योजना में दिया जाने वाला यह प्रीमियम आपकी आयु पर निर्भर करता है और आपको मिलने वाली पेंशन की राशी आपके द्वारा दिया जाने वाले प्रीमियम की राशी पर निर्भर करता है।
अटल पेंशन योजना 2023 के तहत आप प्रतिमाह 1 हजार से 5 हजार रु तक की पेंशन राशी प्राप्त कर सकते है। आप अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF की मदद से पता कर सकते है की आपको कितना प्रीमियम इस योजना में देना होता है।
Atal Pension Yojana में आपको टैक्स एक्ट 80C के तहत टेक्स बेनेफिट्स भी मिलता है। इस योजना में दिए जाने वाले प्रीमियम की राशी 42 रु. से शुरू होती है। कम से कम 20 वर्ष तक आपको इस योजना में प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर Atal Pension Yojana 2023 का खाता खुलवा सकते है। पति और पत्नी दोनों एक साथ इस योजना के साथ जुड़ सकते है। अगर आप समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं करते है तो आपको शुल्क देना पड़ सकता है। जितनी कम आयु में आप इस योजना के साथ जुड़ते है उतना ही कम प्रीमियम आपको देना होता है और अधिक फायदा आपको मिलता है।
आप अटल पेंशन योजना ऑनलाइन चेक कर सकते है और अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर की मदद से यह पता कर सकते है की इस योजना में कितना पैसा जमा करने पर आपको कितनी पेंशन मिलेगी।
Atal Pension Yojana Overview
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
योजना का प्रकार | भारत सरकार की योजना |
लाभ | 5000 रु. प्रतिमाह पेंशन |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
अटल पेंशन योजना में मिलने वाली पेंशन राशी
इस योजना में लाभार्थी को 60 वर्ष के बाद पेंशन राशी मिलना शुरू होती है। इस योजना में मिलने वाली पेंशन राशी 1000 रु., 2000 रु., 3000 रु, 4000 रु और 5000 रु प्रतिमाह है। जैसा की हमने आपको पहले बताया की यह राशी आपको आपके द्वारा दिए गए प्रीमियम के आधार पर मिलेगी। अगर पति और पत्नी दोनों एक साथ इस योजना के साथ जुड़ते है तो वे 10,000 रु प्रतिमाह तक की पेंशन राशी प्राप्त कर सकते है।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम
Atal Pension Yojana में आपको प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना होता है। 18 से 40 वर्ष की आयु का व्यक्ति ही इस योजना में प्रीमियम भर सकता है। प्रीमियम की राशी 42 रु प्रतिमाह से शुरू होती है जो 1454 रु तक हो सकती है जो की आपकी आयु पर निर्भर करती है। जितनी कम आयु में आप इस योजना के साथ जुड़ते है उतना ही कम प्रीमियम आपको देना होता है। आप निचे दिए गये अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट में आयु के अनुसार प्रीमियम देख सकते है:
प्रवेश करने की आयु | प्रीमियम के वर्ष | पहली मासिक पेंशन 1000 रु. | दूसरी मासिक पेंशन 2000 रु. | तीसरी मासिक पेंशन 3000 रु. | चोथी मासिक पेंशन 4000 रु. | पांचवी मासिक पेंशन 5000 रु. |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
Atal Pension Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अगर अविवाहित भाग लेता है तो विवाह के बाद उसे पति या पत्नी की जानकारी देनी होगी।
- एक व्यक्ति केवल एक APY खाता खुलवा सकता है।
- आपका बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना जरुरी है।
- आयकर दाता पात्र नहीं है।
- सरकारी कर्मचारी पात्र नहीं है।
Atal Pension Yojana के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण
- निवास प्रमाण
- भरा हुआ अटल पेंशन योजना का फॉर्म
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- अन्य डॉक्यूमेंट
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके इस योजना के साथ जुड़ सकते है:
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाना होगा।
- पोस्ट ऑफिस या बैंक के कर्मचारी से सम्पर्क करे और इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
- इसके बाद इस योजना का फॉर्म लें।
- आप निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फोर्मेंट में यह फॉर्म डाउनलोड कर सकते है:
- Atal Pension Yojana form PDF

- फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी सही सही दर्ज करें।
- अपने डॉक्यूमेंट अटेच करें और इसे वहीँ पर जमा करवा दें।
- इस प्रकार से आपका आवेदन इस योजना में हो जायेगा।
अटल पेंशन योजना टोल फ्री नंबर
- टोल फ्री नंबर: 1800 889 1030
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको Atal Pension Yojana 2023 और किस प्रकार से हम इस योजना का लाभ ले सकते है के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। यदि आप भी 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आप इस योजना के साथ जुड़ सकते है। आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इस योजना का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है और अपना अकाउंट ओपन करवा सकते है।
FAQs
अटल पेंशन योजना मृत्यु होने पर क्या होगा?
यदि ग्राहक की मृत्यु हो जाती है तो उसके खाते का पूरा सञ्चालन उसके पति या पत्नी को सौंप दिया जायेगा और उसकी पत्नी या पति वह पूरी राशी लेने के लिए पात्र होगा।
अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है?
इस योजना में कटने वाला पैसा आपकी आयु पर निर्भर करता है जो 42 रु प्रतिमाह से शुरू होता है।
अटल पेंशन योजना कब शुरू हुई?
वर्ष 2015 में यह योजना शुरू हुई थी।
अटल पेंशन योजना का क्या नियम है?
इस योजना में केवल वे व्यक्ति पात्र है जो आयकर दाता नहीं है और जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है।
अटल पेंशन योजना कैसे बंद करें?
आप अपनी बैंक शाखा में जाकर इस योजना को बंद करवा सकते है।
अटल पेंशन का क्या स्कीम है?
यह भारत सरकार की पेंशन योजना है जिसके तहत लाभार्थी को प्रतिमाह 1 हजार से 5 हजार रु की पेंशन दी जाती है।